Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जीत के जश्न के बाद अनुष्का से मिलने लंदन गए किंग कोहली

वानखेड़े में टीम इंडिया ने शानदार जश्न मनाया। तो फैंस ने जयकारों के साथ टीम इंडिया का स्वागत किया। हालांकि जश्न के बाद विराट कोहली को लंदन जाने के लिए एयरपोर्ट पर देखा गया।

05 Jul 2024

जीत के जश्न के बाद अनुष्का से मिलने लंदन गए किंग कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप जीत कर गुरुवार 4 जून को स्वदेश लौट आई। टीम इंडिया की विजय यात्रा देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी मरीन ड्राइव पर उमड़ पड़े। वानखेड़े में टीम इंडिया ने शानदार जश्न मनाया। तो फैंस ने जयकारों के साथ टीम इंडिया का स्वागत किया। हालांकि जश्न के बाद विराट कोहली को लंदन जाने के लिए एयरपोर्ट पर देखा गया।

पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाने के लिए विराट लंदन गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका एक वीडियो सामने आया है। विराट का वीडियो पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में किंग कोहली डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। विराट अनुष्का और परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए लंदन गए हैं। उनके वीडियो पर नेटिज़ेंस ने कमेंट किए हैं।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट ने स्टेडियम से अनुष्का को वीडियो कॉल कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद उन्हें विजय यात्रा के दौरान अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात करते हुए भी देखा गया था। अनुष्का और विराट परफेक्ट कपल हैं। अनुष्का ने विराट के मुश्किल वक्त में हमेशा उनका साथ दिया है। विराट और अनुष्का 2017 में शादी के बंधन में बंधे और नई जिंदगी की शुरुआत की। 2021 में अनुष्का ने अपनी पहली बेटी वामिका को जन्म दिया। कुछ महीने पहले अनुष्का और विराट अपने दूसरे बच्चे अकाय के माता-पिता बने हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News