Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में हैं।

06 Jul 2024

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में हैं।

प्रभास की फिल्म ''कल्कि 2898 एडी'' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म आखिरकार रिलीज हो गई और अब रिलीज के 9वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

''कल्कि 2898 एडी'' की 9वें दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ''कल्कि 2898 एडी'' ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 17.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 432.1 करोड़ रुपये हो गया है। जिसमें से फिल्म ने 9 दिनों में तेलुगु में 218.25 करोड़, तमिल में 24.1 करोड़, हिंदी में 171.85 करोड़, कन्नड़ में 3 करोड़ और मलयालम में 14.9 करोड़ की कुल कमाई की है। 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

''कल्कि 2898 एडी'' की कमाई

''सैक्निल्क'' के मुताबिक, ''कल्कि 2898 एडी'' ने रिलीज के पहले दिन 95 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। रिलीज के दूसरे दिन देशभर में 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन 64.5 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन 84 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन 34.6 करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन का कलेक्शन 27.05 करोड़। सातवें दिन की कमाई 22.7 करोड़ रुपये की कमाई की और 8वें दिन की कमाई 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की इसी के साथ फिल्म ने एक हफ्ते में 414.85 करोड़ की कमाई की है

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News