Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मिसाल : रक्तदान कर रिषड़ा के युवक ने बचाई जान

रक्तदान करने से शरीर कमजोर नहीं होता है। इसलिए युवाओं को आगे जाकर रक्तदान कर लोगों की जान बचाने चाहिए

06 Jul 2024

मिसाल : रक्तदान कर रिषड़ा के युवक ने बचाई जान

हुगली। हुगली जिले के रिषड़ा निवासी और स्वयंसेवी संस्था शोभा जीव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक सनी कुमार सिंह ने एक अनजान महिला की जान बचाने के लिए कोलकाता के निजी अस्पताल में जाकर लाइव रक्तदान कर एक बार फिर युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर आसनसोल रानीगंज की बीमार महिला के परिजनों ने सोशल मीडिया पर सनी का नंबर देखकर उन्हें फोन किया और बताया कि रीता रजक नामक महिला को कोलकाता को फोर्टिस अस्पताल में तत्काल रक्त की आवश्यकता है। यह बात सुनते ही सनी अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और उनकी टीम की ओर से दीपक साव ने रक्तदान किया। इसके बाद शनिवार को सनी ने फिर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और महिला की जान बचाई।
सनी ने "हिन्दुस्थान समाचार" से खास बातचीत में बताया कि वे पहले भी कई अस्पतालों में जाकर लाइव रक्तदान कर चुके हैं। साथ ही उनकी संस्था शोभा जीव कल्याण ट्रस्ट समय समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहती है। इस बार सनी ने 64वीं बार रक्तदान किया है।
सनी ने एक बार फिर कहा कि रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करने से शरीर कमजोर नहीं होता है। इसलिए युवाओं को आगे जाकर रक्तदान कर लोगों की जान बचाने चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News