Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रायबरेली पहुंचे राहुल, हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद

उन्होंने मंदिर के पुरोहित से टीका लगवाया व प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद राहुल गांधी का काफ़िला भुएमऊ गेस्ट हाउस की ओर रवाना हो गया। यहां शहीद अंशुमान सिंह के परिजनों से वह भेंट करेंगे।

09 Jul 2024

रायबरेली पहुंचे राहुल, हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद

रायबरेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर हैं। सबसे पहले वह रायबरेली-लखनऊ सीमा पर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की।

उन्होंने मंदिर के पुरोहित से टीका लगवाया व प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद राहुल गांधी का काफ़िला भुएमऊ गेस्ट हाउस की ओर रवाना हो गया। यहां शहीद अंशुमान सिंह के परिजनों से वह भेंट करेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों से विकास योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी के किसी एक विधानसभा में लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी संभावित है। भुएमऊ गेस्ट हाउस में राहुल के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की स्थानीय गतिविधियों को लेकर बात करने का भी कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी को सोमवार शाम को रायबरेली पहुंचना था लेकिन मणिपुर दौरे के कारण अब वह मंगलवार को रायबरेली पहुंचे हैं। रायबरेली में सोनिया गांधी के कम आने को लेकर विरोधी दल हमेशा मुद्दा बनाते रहे हैं। जिससे संसद में राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र को लेकर कोई टीका-टिप्पणी न हो। इसको लेकर वह सतर्क हो गए हैं। इसी कारण से बजट सत्र शुरू होने के पहले राहुल रायबरेली आ रहे हैं। दो माह पहले वह रायबरेली आ चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News