Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के साथ वीडीएनकेएच प्रदर्शनी स्थल का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग को समर्पित एक फोटो प्रदर्शनी देखी। प्रधान मंत्री को ‘परमाणु सिम्फनी’ भी दिखाया गया। यह वीवीईआर-1000 रिएक्टर का एक स्थायी कामकाजी मॉडल है, जो भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केकेएनपीपी) का आधार है।

09 Jul 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के साथ वीडीएनकेएच प्रदर्शनी स्थल का दौरा किया

मास्को। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मास्को में अखिल रूसी प्रदर्शनी केंद्र (वीडीएनकेएच) का दौरा किया। दोनों नेताओं ने वीडीएनकेएच में रोसाटॉम पवेलियन का दौरा किया। नवंबर 2023 में उद्घाटित रोसाटॉम मंडप, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के इतिहास पर सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक है।

प्रधानमंत्री ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग को समर्पित एक फोटो प्रदर्शनी देखी। प्रधान मंत्री को ‘परमाणु सिम्फनी’ भी दिखाया गया। यह वीवीईआर-1000 रिएक्टर का एक स्थायी कामकाजी मॉडल है, जो भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केकेएनपीपी) का आधार है। पवेलियन में प्रधानमंत्री ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समूह से भी बातचीत की। उन्होंने उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को देखने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसका उपयोग भविष्य की पीढ़ियों और ग्रह के लाभ के लिए किया जा सकता है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉस्को में ‘अज्ञात सैनिक की कब्र’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। ‘अज्ञात सैनिक का मकबरा’ मॉस्को की क्रेमलिन दीवार पर स्थित एक युद्ध स्मारक है। यह उन सोवियत सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपना बलिदान दिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News