Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कमरहट्टी में लडक़ी से मारपीट मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घटना के फुटेज से आठ लोगों की पहचान कर ली गई है और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

10 Jul 2024

कमरहट्टी में लडक़ी से मारपीट मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

कोलकाता। कमरहट्टी एक क्लब के अंदर एक समूह द्वारा एक लडक़ी पर हमला करने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय टीएमसी नेता जयंत सिंह के एक और करीबी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर सीपी आलोक राजोरिया ने बताया कि यह गिरफ्तारी मंगलवार देर रात को हुई। उन्होंने बताया कि घटना के फुटेज से आठ लोगों की पहचान कर ली गई है और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

राजोरिया ने कहा कि चूंकि वीडियो पुराना था, इसलिए मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराएं जोड़ी गईं। उन्होंने कहा, हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराएं भी जोड़ी हैं। जंयत सिंह को 2023 में एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह आगे कोई अवैध गतिविधि नहीं करने के वादे के साथ जमानत पर बाहर था, अब उस पर इसका उल्लंघन करने के लिए अतिरिक्त आरोप लगे हैं। यह घटना मंगलवार सुबह तब सामने आई जब एक वीडियो क्लिप वायरल हुई जिसमें कुछ लोग लडक़ी के पैर और हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि अन्य उसे डंडों से पीट रहे हैं। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीडियो, जिसकी प्रामाणिकता की पुष्टि पीटीआई द्वारा नहीं की गई है, कम से कम दो साल पुराना है। एक अन्य घटनाक्रम में, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कमरहाटी में बंद बाजार के अंदर आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण लेते हुए एक वीडियो में देखा गया था। आलोक राजोरिया ने कहा कि एक अन्य मामले में, जहां एक किशोर पर चिमटे से हमला किया गया था, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला शुरू कर दिया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News