Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

"जयंत सिंह को रिहा करो नहीं तो..." सौगत रॉय को मिली जान से मारने की धमकी

जयंत सिंह, जो उत्तर 24 परगना जिले के आरियादाहा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं, को 30 जून को मां बेटे की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल होने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। यह क्षेत्र दमदम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व चार बार के सांसद सौगत रॉय करते हैं।

11 Jul 2024

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगत रॉय ने दावा किया है कि उन्हें एक फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने धमकी दी कि अगर गिरफ्तार पार्टी नेता जयंत सिंह को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

जयंत सिंह, जो उत्तर 24 परगना जिले के आरियादाहा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं, को 30 जून को मां बेटे की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल होने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। यह क्षेत्र दमदम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व चार बार के सांसद सौगत रॉय करते हैं।

सौगत रॉय ने बताया, "मुझे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने दावा किया कि अगर मैंने जयंत सिंह की रिहाई सुनिश्चित नहीं की, तो मुझे मार दिया जाएगा। कॉलर ने मुझे आरियादाह आने पर भी जान से मारने की धमकी दी। यह कॉल दो बार आया और कॉलर ने मुझे गालियां भी दीं। मैंने बाद में बैरकपुर पुलिस आयुक्त से संपर्क किया और उनसे नंबर को ट्रैक करने का अनुरोध किया। मैंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।"

जयंत सिंह को 30 जून को एक कॉलेज छात्र और उसकी मां पर हुए हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। एक वीडियो क्लिप में लोगों के एक समूह को उन दोनों को मारते हुए दिखाया गया था, जो वायरल हो गया था। पुलिस ने आरियादाह में एक पुरानी वीडियो क्लिप के प्रसार के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए एक और मामला दर्ज किया, जिसमें एक लड़की को लोगों के एक समूह द्वारा क्लब में टांग कर लाठियां से बर्बर तरीके से पीटते हुए हुए दिखाया गया है।

जयंत सिंह के करीबी सहयोगी को मंगलवार रात को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया, जिससे इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। जयंत को कमरहाटी से विधायक मदन मित्रा का करीबी माना जाता है और मदन मित्रा तथा सौगत राय के बीच आपसी गुटबाजी अमूमन सुर्खियों में रहती है। जयंत सिंह, को 2023 में एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। वह आदतन अपराधी है और गोलीबारी तथा अन्य मामलों में सुर्खियों में रहता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News