Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धस गयी क्लासरूम की जमीन, बेंच सहित बच्चे पांच फीट नीचे गिरे

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बेंच पर बैठे 4 छात्र फर्श धंसने के कारण बने गड्ढे में गिरे, शिक्षकों ने तुरंत उन्हें बचाया और क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। बहरहाल, पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों से भी बात की जा रही थी।

11 Jul 2024

धस गयी क्लासरूम की जमीन, बेंच सहित बच्चे पांच फीट नीचे गिरे

झाड़ग्राम के नयाग्राम थाना अंतर्गत के निचू पाटिना प्राइमरी स्कूल में बुधवार को कक्षा के दौरान फर्श धंस गई। इस घटना में चार छात्र बेंच सहित पांच फीट नीचे गिर गए। इस घटना के बाद पूरे स्कूल और आस पास के इलाके में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बेंच पर बैठे 4 छात्र फर्श धंसने के कारण बने गड्ढे में गिरे, शिक्षकों ने तुरंत उन्हें बचाया और क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। बहरहाल, पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों से भी बात की जा रही थी।

गुरुवार को स्थानीय सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2006 में बाढ़ से स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया था। यह स्कूल सुवर्णरेखा नदी से तकरीबन 500 मीटर दूर है। स्कूल की यह हालत देखकर अभिभावक भी हैरान हैं। डर हर किसी के मन में है। स्कूल की हालत ऐसी है तो हर कोई सोच रहा है कि बच्चों को पढ़ने के लिए कैसे भेजा जाये।

विद्यालय के शिक्षक अनुकूल कुमार बेरा ने बताया कि, ''सुबह ग्यारह बजे क्लास शुरू हुई और हादसा करीब 11:25 बजे हुआ। उस क्लास में एक बेंच पर 4 छात्र बैठे थे। इसमें देखा जा सकता है कि अचानक चार छात्र बेंच के साथ में भूमिगत हो गए। छात्रों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News