Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इनेलो व बसपा मिलकर लड़ेगी हरियाणा विधानसभा, बसपा 37 और इनेलो 53 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

राज्य की 90 सीटों वाली विधानसभा में बसपा 37 और इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इनेलो नेता अजय चौटाला मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। यह ऐलान गुरुवार को चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला तथा बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने किया।

11 Jul 2024

इनेलो व बसपा मिलकर लड़ेगी हरियाणा विधानसभा, बसपा 37 और इनेलो 53 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

चंडीगढ़। लगभग चार माह बाद होने वाले हरियाणा विधानसभा के चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर लड़ेंगे। इन दोनों दलों के बीच चुनावी गठबंधन हो गया है। राज्य की 90 सीटों वाली विधानसभा में बसपा 37 और इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इनेलो नेता अजय चौटाला मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। यह ऐलान गुरुवार को चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला तथा बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने किया।

यह तीसरा मौका है, जब हरियाणा में बसपा व इनेलो के बीच गठबंधन हुआ है। वर्ष 2019 के चुनाव में भी इनेलो-बसपा गठबंधन हुआ था, लेकिन चुनाव से पहले ही यह गठबंधन टूट गया था। गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनता की इच्छा के अनुसार किया गया है। भाजपा और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा कि हम गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन बनाकर सरकार बनाएंगे।
वहीं, बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि सरकार बनने पर अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यह गठबंधन सिर्फ विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, अन्य चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे। आकाश ने बताया कि मायावती और अभय चौटाला की 6 जुलाई को मीटिंग हुई थी, जिसमें गठबंधन को लेकर सहमति बनी थी। हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों में से बसपा 37 तथा इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सीटों का क्षेत्र के आधार पर बंटवारा बाद में किया जाएगा।

सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे चुनाव:मायवती

चंडीगढ़ में गठबंधन का औपचारिक ऐलान के बाद बसपा सुप्रीमो मायवती ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और इसे निस्वार्थ गठबंधन बताया। मायवती ने ट्वीट करके कहा कि बसपा व इनेलो हरियाणा में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा में सर्वसमाज हितैषी जनकल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर सम्मान देकर सीटों के बंटावारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है। यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हराकर नई सरकार बनाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News