Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिव्यांका त्रिपाठी संग इटली में लूटपाट, पासपोर्ट, कैश, कपड़े, क्रेडिट कार्ड कुछ नहीं बचा

मिली जानकारी के अनुसार स्टार कपल के साथ लूटपाट हुई और उनके पासपोर्ट समेत 10 लाख का सामान चोरी हो गया। एक्टर ने कहा कि उन्होंने लोकल पुलिस से मदद लेने की कोशिश की मगर उनका कहना था कि बिना सीसीटीवी फुटेज के हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

11 Jul 2024

दिव्यांका त्रिपाठी संग इटली में लूटपाट, पासपोर्ट, कैश, कपड़े, क्रेडिट कार्ड कुछ नहीं बचा

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने यूरोप गई थीं। मगर उनके साथ इटली में एक बड़ी घटना हुई है जिससे दोनों दहल गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्टार कपल के साथ लूटपाट हुई और उनके पासपोर्ट समेत 10 लाख का सामान चोरी हो गया।

विवेक दहिया ने बताया कि उनकी ट्रिप बहुत अच्छी जा रही थी। विवेक ने कहा, "हमें फ्लोरेंस में जिस होटल में रुकना था वो देखने के लिए हमने कार में ही अपना सारा लगेज छोड़ दिया था। होटल फाइनल करके जब हम पार्किंग में वापस गए तो देखा चोर ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा सारा सामान चोरी कर लिया था।"

एक्टर ने कहा कि उन्होंने लोकल पुलिस से मदद लेने की कोशिश की मगर उनका कहना था कि बिना सीसीटीवी फुटेज के हम कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोकेशन देखना भी जरूरी नहीं समझा। एक्टर ने कहा कि वहां पुलिस स्टेशन शाम 6 बजे बंद हो जाता है और कोई सुनवाई नहीं होती। एक्टर ने बताया कि हमने इंडियन एंबेसी तक पहुंचने की कोशिश की मगर वो भी बंद थी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर टूटी हुई कार का वीडियो भी शेयर किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया है कि उनका पासपोर्ट और जरूरी सामान चोरी हो गया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो एंबेसी से मदद की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने फैंस को ये जानकारी भी दी है कि वो और उनके पति विवेक ठीक हैं। फैंस भी दिव्यांका और विवेक के साथ हुई इस घटना से परेशान हैं और अपना कन्सर्न जाहिर कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News