Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नोएडा में बंधक बनाकर महिला के साथ की गई हैवानियत

महिला को किसी काम से बाजार बुलाकर उसे घसीटकर कार में डाल दिया और अपहरण कर महिला को नोएडा ले जाया गया। नोएडा में किराए के मकान में महिला को बंधक बनाकर रखा गया। अर्से तक उसके साथ दरिंदगी की गई।

12 Jul 2024

नोएडा में बंधक बनाकर महिला के साथ की गई हैवानियत

हमीरपुर जिले में महिलाओं पर शर्मनाक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एक महिला को बीच बाजार से अगवा कर नोएडा ले जाया गया जहां उसे बंधक बनाकर लगातार दरिंदगी की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने इस घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनपद के बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के बच्चों को महाविद्यालय के हास्टल का एक कर्मचारी ट्यूशन पढ़ाने घर जाता था। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान महिला इसके जाल में फंस गई। महिला को किसी काम से बाजार बुलाकर उसे घसीटकर कार में डाल दिया और अपहरण कर महिला को नोएडा ले जाया गया। नोएडा में किराए के मकान में महिला को बंधक बनाकर रखा गया। अर्से तक उसके साथ दरिंदगी की गई।

महिला पर नजर रखने के लिए दरिंदे का भाई और अन्य लोग भी पहरा देते रहे। यह महिला किसी तरह वहां से निकलकर हमीरपुर आई और घटना की लिखित जानकारी एसपी को देकर रो पड़ी। एसपी ने इस मामले में बिंवार थाना प्रभारी को जांच कर एक्शन लेने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के बाद बिंवार थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की भी तलाश में पुलिस जुट गई है।

नोएडा में बंधक बनी महिला किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटकर यहां आते ही पहले थाने में घटना की तहरीर दी फिर एसपी उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि महाविद्यालय के हास्टल का बाबू बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था। इसने उसे बाजार बुलवाया और जबरदस्ती कार में बैठाकर नोएडा ले गया। नोएडा के बहलोरपुर पुलिस चौकी के पास आश्रम गली में किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा गया। लगातार लम्बे समय तक उसके साथ दरिंदगी की गई।

महिला को अगवाकर नोएडा ले जाकर बंधक बनाकर दरिंदगी करने के मामले में अब पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी भी गांव से फरार हो गया है। बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि इस महिला को पति ने छोड़ दिया है। आरोपी एक क्षेत्र के एक महाविद्यालय का कर्मचारी है जिसकी तलाश भी कराई जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News