Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डोनाल्ड ट्रम्प पर चली गोली, चुनावी रैली के दौरान हुई फायरिंग

हादसे को लेकर खुद ट्रम्प ने बताया कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मुझे कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत है। बहुत ज्यादा खून बह रहा था, तो मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा है।

14 Jul 2024

डोनाल्ड ट्रम्प पर चली गोली, चुनावी रैली के दौरान हुई फायरिंग

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चलाई गई। बटलर में जब वे मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत ट्रम्प को कवर करने पहुंचे।

जब एजेंट्स ने ट्रम्प को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। इस दौरान ट्रम्प ने मुट्‌ठी भींचकर हवा में लहराई। इसके बाद सीक्रेट एजेंट्स ट्रम्प को मंच से उतारकर कार में बैठाकर वहां से ले गए।

हादसे को लेकर खुद ट्रम्प ने बताया कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मुझे कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत है। बहुत ज्यादा खून बह रहा था, तो मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा है।

लॉ एन्फोर्समेंट के सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्रंप की रैली में शूटर ने एआर स्टाइल राइफल से 8 राउंड तक फायरिंग की थी। वह वेन्यू के पास की एक इमारत की छत पर छिपा था। सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी के समय शूटर करीब 250 मीटर दूर था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना को लेकर प्रेस ब्रीफिंक की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है। हमें एक देश के तौर पर एकजुट होकर इसकी निंदा करनी चाहिए। बाइडेन ने कहा कि उन्होंने ट्रम्प से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन ट्रम्प इस वक्त डॉक्टरों के साथ हैं इसलिए बात नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वे शाम को फिर से कोशिश करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News