धर्मतला मेट्रो स्टेशन पर चलायमान सीढ़ी के हैंडल से एक यात्री की उंगली कट गईं
धर्मतला मेट्रो स्टेशन पर चलायमान सीढ़ी के हैंडल से एक यात्री की उंगली कट गईं। यात्री ने चिकित्सा सहायता न मिलने की शिकायत की, अस्सी वर्षीय श्यामप्रसाद घोष घटना के बाद लहूलुहान हालत में स्टेशम मास्टर के कक्ष में गये पर वहां कोई फर्स्ट ऐड नहीं था।
हावड़ा मैदान मेट्रो रेल से धर्मतल्ला पहुंचने के दौरान यह हादसा हुआ, स्टेशन मास्टर ने परिजनों को बाहर से बर्फ लाकर इलाज कराने की सलाह दी। अभी कु महीने पहले ही हावड़ा धर्मतल्ला मेट्रो सेवा शुरु हुई है। यात्री का कहना था की एस्केलेटर के हैंडल का कवर फटा हुआ था, जिसमें उसकी अंगुली फंस गई।