Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डेंगू के रोकथाम की तैयारियों में जुटी उत्तरपाड़ा पालिका

पश्चिम बंगाल के विभिन्न नगरपालिका क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में डेंगू का कहर देखने को मिलता

20 Jul 2024

डेंगू के रोकथाम की तैयारियों में जुटी उत्तरपाड़ा पालिका

पश्चिम बंगाल के विभिन्न नगरपालिका क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में डेंगू का कहर देखने को मिलता है। इससे सीख लेते हुए इस वर्ष हुगली जिले की उत्तरपाड़ा-कोतरंग नगरपालिका बरसात आते ही डेंगू से बचाव के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिया है। उत्तरपाड़ा-कोतरंग नगरपालिका के चेयरमैन दिलीप यादव ने शनिवार सुबह "हिन्दुस्थान समाचार" को बताया कि डेंगू से की रोकथाम को लेकर हाल ही में नगरपालिका एक बैठक की है।

सभी पार्षदों और कर्मचारियों को डेंगू को लेकर सचेत रहने को कहा गया है। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है। शहर के नालों की सफाई हो रही है और ये निश्चित किया जा रहा है कि कहीं भी अनावश्यक जल जमाव न हो। डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए गप्पी मछलियां नालियों में छोड़ी जाती हैं। चेयरमैन ने कहा कि उत्तरपाड़ा नगरपालिका स्वयं गप्पी मछलियों की खेती करती है।

इसलिए इस वर्ष शहर के नालियों में बड़ी सख्या में गप्पी मछलियां छोड़ी जाएंगी। पिछले वर्ष तकरीबन एक लाख गप्पी मछलियां छोड़ी गई थी। इस वर्ष नगरपालिका इलाके में तकरीबन चार लाख गप्पी मछलियां छोड़ी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि साफ सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं में मामले में हाल के दिनों में उत्तरपाड़ा नगरपालिका का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में नगरपालिका को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News