Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डेंगू से मुकाबले के लिए चांपदानी नगर पालिका तैयार, डीवीसी नहर में मौजूद गंदगी बनी चुनौती

चेयरमैन ने बताया कि पिछले वर्ष चांपदानी में डेंगू के जो मामले सामने आए थे वे डीवीसी नहर से सटे सात, आठ और नौ नंबर वार्ड के थे।

24 Jul 2024

डेंगू से मुकाबले के लिए चांपदानी नगर पालिका तैयार, डीवीसी नहर में मौजूद गंदगी बनी चुनौती

बरसात के मौसम में राज्य में बढ़ रहे डेंगू संक्रमण के मामलों के बीच नगर पालिकाएं डेंगू का मुकाबला करने की तैयारी कर रही हैं। इसी क्रम में चांपदानी नगर पालिका इलाके को साफ-सुथरा किया जा रहा है। नालों में कहीं गंदगी इकट्ठा नहीं होने दी जा रही है और यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि कहीं भी अनावश्यक जल जमाव न हो। चांपदानी नगर पालिका के चेयरमैन सुरेश मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष चांपदानी में डेंगू के इक्के-दुक्के मामले सामने आए थे। इस वर्ष नगर पालिका ने डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी की है। सफाई कर्मचारी शहर की सफाई में लगे हुए हैं। कहीं भी जल जमाव नहीं होने दिया जा रहा है।

चेयरमैन ने बताया कि पिछले वर्ष चांपदानी में डेंगू के जो मामले सामने आए थे वे डीवीसी नहर से सटे सात, आठ और नौ नंबर वार्ड के थे। डीवीसी नहर की सफाई हुए दो दशकों से भी अधिक का समय बीत चुका है। डीवीसी के नहर में काफी गंदगी है। पानी भी जमा हुआ है। यदि समय रहते डीवीसी नहर की सफाई नहीं करवाई गई तो नहर पर बनी अवैध बस्ती के साथ सात, आठ और नौ नंबर वार्ड में डेंगू के मामले सामने आ सकते हैं। मिश्रा ने कहा कि डीवीसी नहर के सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की नहीं है। डीवीसी नहर के मामले को उन्होंने जिला प्रशासन के सर्वोच्च स्तर तक उठाया है।

मिश्रा ने अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग तत्काल डीवीसी नहर की सफाई करवाए। इसके अलावा मिश्रा ने कहा कि केएमडीए के ठेकेदार के द्वारा हो रहे पाइपलाइन के काम के कारण बरसात में चांपदानी में सड़के खराब हो गई हैं। वहां भी जल जमाव हो रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि केएमडीए के ठेकेदार अपनी जिम्मेदारी को समझें और उसे निभाएं। मिश्रा ने स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया और कि वे यत्र-तत्र गंदगी ना फैलाएं और कहीं भी पानी को जमा न होने दें। डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए चांपदानी में 75 हजार गप्पी मछलियां छोड़ी गई थी। इस बार तकरीबन एक लाख गप्पी मछलियां छोड़ी जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डेंगू से मुकाबले के लिए चांपदानी नगर पालिका तैयार
यदि समय रहते डीवीसी नहर की सफाई नहीं करवाई गई तो नहर पर बनी अवैध बस्ती के साथ सात, आठ और नौ नंबर वार्ड में डेंगू के मामले सामने आ सकते हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News