Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के दरभंगा में एम्स निर्माण काे केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जल्द से जल्द भूमि हस्तांतरित प्रक्रिया शुरू करने काे कहा

राज्यसभा सदस्य संजय झा ने शुक्रवार काे इसकी जानकारी दी है।

26 Jul 2024

बिहार के दरभंगा में एम्स निर्माण काे केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जल्द से जल्द भूमि हस्तांतरित प्रक्रिया शुरू करने काे कहा

पटना। बिहार के दरभंगा जिले में एम्स का निर्माण शोभन स्थित बायपास के पास स्थित प्रस्तावित जमीन पर ही होगा। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर जल्द से जल्द भूमि को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। राज्यसभा सदस्य संजय झा ने शुक्रवार काे इसकी जानकारी दी है।

जदयू सांसद संजय झा ने शुक्रवार काे सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने प्रस्तावित जमीन पर ही एम्स के निर्माण के लिए सहमति दे दी है। उन्होंने लिखा है कि “हमें शेयर करते हुए खुशी है कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा शोभन-एकमी बाईपास के निकट प्रस्तावित भूमि का सर्वेक्षण करने 18-19 मार्च 2024 को दरभंगा आई केंद्र सरकार की तकनीकी टीम ने अपनी रिपोर्ट में उक्त भूमि को एम्स निर्माण के लिए उपयुक्त बताया है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रस्तावित भूमि पर एम्स के निर्माण को मंजूरी दे दी है”।

उन्होंने लिखा है कि “इस मंजूरी के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा डी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी ओर से तथा संपूर्ण मिथिलावासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं। हमें विश्वास है, दरभंगा में एम्स का निर्माण अब जल्द शुरू होगा”। जेडीयू के कार्यकारी अक्ष्यक्ष ने लिखा, “प्रस्तावित भूमि पर एम्स निर्माण की मंजूरी मिल जाने के बाद राज्य सरकार अब जल्द ही संपूर्ण भूमि (150 एकड़ से अधिक) केंद्र को नि:शुल्क हस्तांतरित कर देगी। साथ ही अपने संसाधनों से उक्त स्थल पर बिजली और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करने तथा वहां तक फोर लेन कनेक्टिविटी देने के लिए भी जरूरी कदम उठाएगी”।

संजय कुमार झा ने लिखा है कि “हमारा मानना है कि एम्स का निर्माण शहर की सीमा पर स्थित शोभन के पास होगा तो दरभंगा शहर को एक नया विस्तार मिलेगा और नये क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। इससे नये क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ राज्य सरकार दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) का भी पुनर्विकास करा रही है। वहां 2500 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए 2742.04 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। दोनों सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का निर्माण हो जाने पर दरभंगा केवल उत्तर बिहार के लिए ही नहीं, नेपाल तक के लिए भी एक बड़ा केंद्र बन जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दरभंगा में एम्स निर्माण काे केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
राज्यसभा सदस्य संजय झा ने शुक्रवार काे इसकी जानकारी दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News