Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अगले हफ्ते पूरे बंगाल में बादल छाए रहेंगे, बारिश और गर्मी चलेगी साथ-साथ

इसमें बताया गया है कि तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है, जिसमें अधिकतम तापमान 32˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C के आसपास रहने की संभावना है।

28 Jul 2024

अगले हफ्ते पूरे बंगाल में बादल छाए रहेंगे, बारिश और गर्मी चलेगी साथ-साथ

कोलकाता। कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही गर्मी भी बरकरार रहेगी। ऐसा ही मौसम पूरे एक हफ्ते रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है, जिसमें अधिकतम तापमान 32˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C के आसपास रहने की संभावना है।

हालिया मौसम अपडेट के अनुसार, कोलकाता में 27 जुलाई को सुबह 6:30 बजे से 28 जुलाई को सुबह 6:30 बजे तक 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि 27 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से अब तक 9.6 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 72 फीसदी रही।

‌कोलकाता के अलावा बंगाल के अन्य जिलों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण 24 परगना में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31˚C और न्यूनतम तापमान 26˚C रहेगा। आर्द्रता 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

उत्तर 24 परगना में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तापमान 32˚C और 27˚C के बीच रहेगा। आर्द्रता 90 फीसदी रहने की संभावना है।

हुगली जिले में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 31˚C से 26˚C के बीच रहेगा। आर्द्रता 88 फीसदी तक पहुंच सकती है।

हावड़ा जिले में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 32˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C रहेगा। आर्द्रता 91 फीसदी रहने की संभावना है।

नदिया जिले में मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान 31˚C और 26˚C के बीच रहेगा। आर्द्रता 89 फीसदी तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश की संभावना है। स्थानीय प्रशासन ने भी नागरिकों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी फिलहाल लगातार बारिश का सिलसिला जिला जारी रहेगा। बारिश थमने पर गर्मी का एहसास भी होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Rain and summer will continue in Bengal
इसमें बताया गया है कि तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है, जिसमें अधिकतम तापमान 32˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C के आसपास रहने की संभावना है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News