Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत को मिला पहला पदक, मनु भाकर ने शूटिंग में दिलाया कांस्य

फाइनल में मनु भाकर का सामना वियतनाम, तुर्किए, कोरिया, चीन, और हंगरी के खिलाड़ियों से हुआ। पहले और दूसरे स्थान पर कोरिया की खिलाड़ी रहीं।

28 Jul 2024

भारत को मिला पहला पदक, मनु भाकर ने शूटिंग में दिलाया कांस्य

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने भारत को पहला पदक दिलाया। दूसरे दिन विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। मनु भाकर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने ओलंपिक शूटिंग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। फाइनल में मनु भाकर ने कुल 221.7 अंक हासिल किए।

पेरिस ओलंपिक के पहले दिन शाम होते-होते भारत के अच्छी खबर आई थी। एक तरफ जहां दिग्गज शूटरों ने भारत को निराश किया था तो वहीं, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। 580 अंकों के साथ वह तीसरे स्थान पर रहीं। भाकर ने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, 5वीं में 96 और छठी में 96 अंक हासिल किए थे।

फाइनल में मनु भाकर का सामना वियतनाम, तुर्किए, कोरिया, चीन, और हंगरी के खिलाड़ियों से हुआ। पहले और दूसरे स्थान पर कोरिया की खिलाड़ी रहीं। कोरिया की जिन ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 243.2 अंक हासिल किया। वहीं, दूसरे स्थान पर जिन की ही हमवतन किम येजी ने 241.3 अंक से साथ सिल्वर मेडल जीता।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत को मिला पहला पदक, मनु भाकर ने शूटिंग में दिलाया कांस्य
Paris Olympics 2024, India, Manu Bhaker, Shooting, Medal, Bronze





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News