Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संजू बाबा की नई फिल्म 'केडी-द डेविल' का पहला लुक आया सामने

संजय दत्त ने आज अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। संजू बाबा की नई फिल्म 'केडी-द डेविल' का लुक सामने आ गया है।

29 Jul 2024

संजू बाबा की नई फिल्म 'केडी-द डेविल' का पहला लुक आया सामने

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त का आज जन्मदिन है। उन्होंने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'खलनायक', 'वास्तव', 'केजीएफ 2', 'अग्निपथ', 'गुमराह', 'कलंक' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। संजय दत्त एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनका फैन बेस भी बहुत बड़ा है। संजय दत्त ने आज अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। संजू बाबा की नई फिल्म 'केडी-द डेविल' का लुक सामने आ गया है।

संजू बाबा फिल्म 'केडी-द डेविल' में धाक देवा का किरदार निभाएंगे। फिल्म में संजय दत्त के किरदार का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन पर जारी किया गया है। संजू बाबा ने फिल्म से अपना जबरदस्त लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त का नया लुक नजर आ रहा है। संजू बाबा एक आकर्षक छवि में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने टोपी पहनी हुई है और पीछे एक कार है और आगे चश्मा लगाया हुआ है। उनका ये लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आया है।

फिल्म पर टिप्पणी करते हुए, संजय दत्त ने कहा, "मैं 'केडी-द डेविल' का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मुझे पसंद है कि प्रेम सर ने फिल्म की दुनिया की कल्पना कैसे की है। यह एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। मुझे ख़ुशी महसूस हो रही है।"

'केडी-द डेविल' में संजय दत्त के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन और ध्रुव सरजा भी अहम भूमिकाओं में हैं। 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन मनोरंजक फिल्म 'केडी-द डेविल' एक केवीएन प्रोडक्शन है, जिसे प्रेम ने प्रस्तुत और निर्देशित किया गया है। यह बहुभाषी फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संजू बाबा की नई फिल्म 'केडी-द डेविल' का पहला लुक आया सामने
संजय दत्त ने आज अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। संजू बाबा की नई फिल्म 'केडी-द डेविल' का लुक सामने आ गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News