Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बने यशस्वी जायसवाल

जायसवाल ने पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​

29 Jul 2024

इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बने यशस्वी जायसवाल

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

जायसवाल ने पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​बारिश से प्रभावित मैच में 8 ओवर में 78 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, जायसवाल ने सिर्फ 15 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रनों की तेज पारी खेली। उनके रन 200.00 के स्ट्राइक रेट से आए।

इस साल सिर्फ 13 मैचों में, जायसवाल ने 63.93 की औसत और 94.54 की स्ट्राइक रेट से 1,023 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214* है। विशेष रूप से, ये सभी टेस्ट और टी-20 में उनके प्रदर्शन से आए हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक अपना वनडे डेब्यू नहीं किया है।

दूसरे नंबर पर, श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिस (26 मैचों में 888 रन, छह अर्द्धशतक के साथ) और तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (25 मैचों में 844 रन, एक शतक और आठ अर्द्धशतक के साथ) हैं।

इस साल छह टेस्ट मैचों में जायसवाल ने 11 पारियों के बाद 74.00 की औसत से 740 रन बनाए हैं। इसमें दो दोहरे शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214* है। सात टी20आई में उन्होंने 47.16 की औसत से 283 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और 175.77 की स्ट्राइक रेट शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77* है।

मैच की बात करें तो भारत ने श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कुसल परेरा (34 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन), पथुम निसांका (24 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 32 रन) की शानदार पारियों और उनकी 64 रन की साझेदारी ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दिलाई। परेरा और कामिंडु मेंडिस (23 गेंदों में 26 रन, चार चौके) के बीच एक और 50 रन की साझेदारी के बाद, टीम इंडिया ने दबदबा बनाना शुरू किया और 130/2 की शानदार स्थिति से श्रीलंका को 20 ओवरों में 161/9 पर रोक दिया।

भारत के लिए रवि बिश्नोई (3/26) ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को दो-दो विकेट मिले। बारिश के बाद तय की गई नई खेल परिस्थितियों में आठ ओवरों में 78 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, जायसवाल (30), कप्तान सूर्यकुमार यादव (12 गेंदों में 26 रन, चार चौके और एक छक्का) और हार्दिक पांड्या (नौ गेंदों में 22* रन, तीन चौके और एक छक्का) ने भारत को नौ गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दिलाई। बिश्नोई को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाल
जायसवाल ने पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News