Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मोदी सरकार ने एक छुरा मिडिल क्लास की पीठ में और दूसरा छाती में मारा, लोकसभा में राहुल गांधी का जोरदार हमला

मिडिल क्लास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट किया, मगर बजट में मिडिल क्लास के लोगों के लिए कुछ खास नहीं है।

29 Jul 2024

मोदी सरकार ने एक छुरा मिडिल क्लास की पीठ में और दूसरा छाती में मारा, लोकसभा में राहुल गांधी का जोरदार हमला

संसद के बजट सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने पूरे देश को डराकर रखा हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा, “मेरी अपेक्षा थी कि यह बजट इस चक्रव्यूह की शक्ति को कमजोर कर देगा, यह बजट इस देश के किसानों की मदद करेगा, इस देश के युवाओं की मदद करेगा, इस देश के मजदूरों, छोटे व्यवसायियों की मदद करेगा। लेकिन मैंने क्या देखा? इस बजट का एकमात्र उद्देश्य इस ढांचे को मजबूत करना है और वो है एकाधिकार व्यापार का ढांचा। राहुल गांधी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर कहा, “किसान सरकार से एमएसपी को लागू करने की मांग कर रहे हैं। मैं आप सभी लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इंडिया गठबंधन किसानों की इस मांग को पूरा करके रहेगी। मिडिल क्लास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट किया, मगर बजट में मिडिल क्लास के लोगों के लिए कुछ खास नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कोविड काल में मिडिल क्लास से थाली बजवाई और लाइट जलवाई। अब इस बजट में मिडिल क्लास के एक छुरा पीठ में मारा और दूसरा छुरा छाती में।” कांग्रेस सांसद ने कहा, “पिछले 20 सालों में शिक्षा में सबसे कम बजट आवंटित किया गया है। किसानों को चक्रव्यूह से बाहर निकालने के लिए हम आश्वस्त करते हैं कि हम उन्हें एमएसपी दिलाएंगे। हम उनकी इस मांग को पूरा करेंगे। केंद्र सरकार ने किसानों को बॉर्डर पर रोक दिया।” इस बीच, ओम बिरला ने कहा कि मैं आपको असत्य नहीं बोलने दूंगा। मैं आपको इसकी इजाजत नहीं दूंगा कि आप असत्य का सहारा लेकर लोगों के बीच भ्रांति फैलाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “केंद्र सरकार ने कोविड के समय छोटे व्यापार को खत्म कर दिया। इसी वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। अब वित्त मंत्री बैठी हैं। ऐसे में मेरा सवाल है कि युवाओं के लिए आपने क्या किया। आपने इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की। ये शायद एक मजाक है। आपने कहा कि ये हिंदुस्तान की 500 कंपनियों में है। पहले आपने पैर तोड़ दिए और अब बैंडेज लगाने की कोशिश कर रहे हैं।” राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “अग्निपथ योजना के नाम पर सरकार ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसाया है। किसानों ने सरकार से लीगल गारंटी योजना मांगी थी। लेकिन, सरकार ने उसे देने से मना कर दिया था। सरकार लंबे समय से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। बीते दिनों वो मुझसे इस संबंध में मुझसे मिलने भी आए थे। मैंने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनकी संभव मदद की जाएगी। इसी बीच, मैं इस बात को दोहराता हूं कि इंडिया गठबंधन की ओर से किसानों की हर मुमकिन मदद की जाएगी।”

अभिमन्यु की तरह हिंदुस्तान को चक्रव्यूह में फंसाया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने हिंदुस्तान के युवाओं, किसानों और गरीबों को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है।  उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी एवं विपक्ष चक्रव्यूह तोड़ता है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हजारों साल पहले अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने फंसा कर मारा था...चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- ‘पद्मव्यूह’, जो कमल के फूल के आकार का होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।’’ कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा चार और लोगों का नाम लिया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपत्ति जताई। राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘21वीं सदी में एक और चक्रव्यूह तैयार किया गया है... जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने घेर कर मारा था। आज भी चक्रव्यूह रचने वाले छह लोग हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाया गया था उसी तरह हिंदुस्तान को फंसा दिया गया है।

अडानी-अम्बानी को ए1-ए2 कहूँ?
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जिन्होंने अक्सर व्यवसायी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का पक्ष लेने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है, ने सोमवार को उन्हें ए1 और ए2 के रूप में संदर्भित किया, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में उन व्यक्तियों के नाम लेने पर आपत्ति जताई जो सदन का हिस्सा नहीं हैं। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान, राहुल ने दावा किया कि अडानी और अंबानी का भारत के सभी पैसे पर एकाधिकार है और अध्यक्ष से पूछा कि जब बिरला ने उन्हें ऐसा करने से बार-बार रोका, तो उनके नामों का उपयोग किए बिना उन्हें कैसे इंगित किया जाए। दो उद्योगपति देश को नियंत्रित कर रहे हैं, अगर मैं सदन में उनका नाम नहीं ले सकता, तो मुझे कुछ कहना होगा, मैं सिर्फ ए1 और ए2 कहूंगा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा। मैं लोकसभा में अडानी और अंबानी को ए1 और ए2 कहूंगा, यह स्वीकार्य है, है ना? कांग्रेस नेता ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर भी कटाक्ष किया जब वह हस्तक्षेप करने के लिए खड़े हुए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ए1 और ए2 का बचाव कर रहे हैं, वह ऐसा इसलिए करेंगे क्योंकि वह ऐसा करने के लिए मजबूर हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोदी सरकार ने एक छुरा मिडिल क्लास की पीठ में और दूसरा छाती म
मिडिल क्लास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट किया, मगर बजट में मिडिल क्लास के लोगों के लिए कुछ खास नहीं है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News