Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राशन घोटाला: ईडी ने ज्योतिप्रिय के करीबी व्यवसाई के कई ठिकानों पर की छापेमारी

सुबह सुबह ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों के जवानों के साथ बारिक विश्वास के घर पर छापा मारा। बसीरहाट स्थित उनके चावल मिल सहित कुल दस स्थानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा, बारिक विश्वास के राजारहाट स्थित फ्लैट पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की।

30 Jul 2024

राशन घोटाला: ईडी ने ज्योतिप्रिय के करीबी व्यवसाई के कई ठिकानों पर की छापेमारी

मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बसीरहाट के एक चावल मिल मालिक के घर पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, इस व्यवसायी का नाम बारिक विश्वास है, जो पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी बताए जा रहे हैं।

सुबह सुबह ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों के जवानों के साथ बारिक विश्वास के घर पर छापा मारा। बसीरहाट स्थित उनके चावल मिल सहित कुल दस स्थानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा, बारिक विश्वास के राजारहाट स्थित फ्लैट पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की।

यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी व्यक्तियों पर कार्रवाई की है। इससे पहले, उत्तर 24 परगना के देगंगा से चावल मिल मालिक बकीबुर रहमान को भी गिरफ्तार किया गया था। इसी प्रकार, संदेशखाली के मामले में गिरफ्तार शेख शाहजहां के घर पर भी राशन घोटाले की जांच के दौरान ईडी के अधिकारी हमले का शिकार हुए थे।

सूत्रों का कहना है कि राशन घोटाले में भारी मात्रा में धन की हेराफेरी की गई है। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या बारिक विश्वास का इस घोटाले से कोई संबंध है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, राशन घोटाले के 'काले' धन को विभिन्न तरीकों से 'सफेद' करने की कोशिश की गई थी। जांच टीम बारिक विश्वास से पूछताछ कर रही है और उनके विभिन्न बैंक दस्तावेजों और अन्य व्यावसायिक कागजातों की जांच कर रही है।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राशन घोटाला मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर की छापेमारी
Ration Scam, ED, Jyotipriya Mallick, Raid, Basirhat





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News