Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती है तो राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव आएगा : साेनिया गांधी

बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उपस्थित रहे।

31 Jul 2024

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती है तो राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव आएगा : साेनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुधवार काे नई दिल्ली के संविधान सदन में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उपस्थित रहे।

इस माैके पर मीडिया से बातचीत में सोनिया गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती है तो राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव आएगा। सोनिया गांधी ने आज पार्टी नेताआें को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जीत का मंत्र दिया। उन्हाेंने कहा कि इस वक्त माहौल कांग्रेस के पक्ष में है, लेकिन इस गति को बनाए रखना और लोकसभा चुनाव में पार्टी ने जो साख बनाई है, उसे बरकरार रखना बेहद जरूरी है।

सोनिया ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कहा कि हमें बिल्कुल भी लापरवाह नहीं होना है। न ही हमें अति-आत्मविश्वास से भरना है। उन्हाेंने आगे कहा,‘‘ मैं यह कह सकती हूं कि अगर हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो लोकसभा चुनाव में जैसा माहौल दिखा उस आधार पर राष्ट्रीय राजनीति अब बदलने जा रही है।‘‘

उन्हाेंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लोकसभा चुनाव में लगे झटके से सबक लेने के बजाय आज भी विभाजन और डर फैलाने की अपनी नीति पर कायम है।

उन्हाेंने बैठक में अपने भाषण में वायनाड भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बैठक के दौरान वायनाड में हाल ही में हुए भूस्खलन और दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। मौन के माध्यम से नेताओं ने इन दुखद घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती
बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News