Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पेरिस ओलंपिक हॉकी : भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा।

04 Aug 2024

पेरिस ओलंपिक हॉकी : भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

पेरिस। भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष हॉकी स्पर्धा के समीफाइनल में पहुंच गई है। रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। चार क्वार्टर के खेल के बाद दोनों ही टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें भारतीय टीम ने 4-2 से ग्रेट ब्रिटेन को हरा दिया। इस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा।

मैच में दोनों ही टीमों की ओर से जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई इसे गोल में नहीं बदल सका। पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला। रोहिदास की हॉकी स्टिक ग्रेट ब्रिटेन के एक खिलाड़ी के सिर में लग गई और इस कारण रोहिदास को रेड कार्ड मिला और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस तरह मैदान पर भारत के 10 खिलाड़ी बचे, लेकिन भारतीय टीम का हौसला इससे कम नहीं हुआ। टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही भारतीय टीम को 22वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि इसके बाद ब्रिटेन के ली मॉर्टन ने 27वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 के बराबर दिया। हॉफ टाइम के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच तीसरे और चौथे क्वार्टर तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। दोनों टीमों ने इस दौरान किए अटैक किए, लेकिन गोल प्राप्त नहीं कर सके। इस तरह चार क्वार्टर के खेल के बाद दोनों ही टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम ने 4-2 से ग्रेट ब्रिटेन को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया
भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News