Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेवजह जाम हुआ माँ फ्लाईओवर तो भरना पड़ेगा जुर्माना

पुलिस ने अब तय किया है कि ऐसी गाडिय़ों से अब जुर्माना वसूला जाएगा

04 Aug 2024

बेवजह जाम हुआ माँ फ्लाईओवर तो भरना पड़ेगा जुर्माना

कोलकाता। कोलकाता के सबसे लंबे ब्रिज मां फ्लाईओवर पर अब ट्रैफिक जाम करना भारी पड़ सकता है। अगर कोई गाड़ी मां फ्लाईओवर पर खराब भी हो जाती है तो उसके लिए अब गाड़ी मालिक को भारी भरकम जुर्माना भी भरना पड़ेगा। कोलकाता पुलिस ने यह नया नियम बनाया है।पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस मोटर वाहन नियम 190/1 के अनुसार इन मामलों में अब ?5000 या उससे अधिक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है। दरअसल कई बार  देखा जाता है की मां फ्लाईओवर पर कोई गाड़ी खराब हो गई है या किसी वजह से ट्रैफिक जाम हो गया है तो सैकड़ो हजारों लोगों को वहां तकलीफ हो जाती है। 
पुलिस की तरफ से बताया गया है कि जुर्माने का नियम आप सिर्फ मां फ्लाईओवर पर ही नहीं बल्कि एजीसी बोस रोड पर भी लागू किया जाएगा। आये दिन शहर वासियों को मां फ्लाईओवर में जाम से जूझना पड़ता है।कई मामले में देखा गया की कार खराब हो जाती है और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। बताया गया कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र सेन रोड, पार्क सर्कस 7 पॉइंट और मेट्रोपॉलिटन बायपास में लंबे जाम लग जाते हैं जिसके चलते स्कूल बस से लेकर एंबुलेंस तक के रास्ते फंस जाते हैं। 
पुलिस ने अब तय किया है कि ऐसी गाडिय़ों से अब जुर्माना वसूला जाएगा। कई बार यह भी देखा जाता है की छोटी-मोटी टक्कर होने पर आपस में गाड़ी वाले झगडऩे लगते हैं जिसके वजह से लंबा जाम लग जाता है। पुलिस ने  जुर्माने का रास्ता अपनाया है अब देखने वाली बात होगी क्या इससे मा फ्लाईओवर में जाम की स्थिति सुधरेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेवजह जाम हुआ माँ फ्लाईओवर तो भरना पड़ेगा जुर्माना
पुलिस ने अब तय किया है कि ऐसी गाडिय़ों से अब जुर्माना वसूला जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News