Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका ने अपने नागरिकों से फौरन लेबनान छोड़ने को कहा, निलंबित की इजराइल के लिए फ्लाइट

ईरान, लेबनान और हिजबुल्लाह के प्रतिशोध को देखते हुए इजराइल के लिए फ्लाइट निलंबित करने वाले ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस और अमेरिका ने एक और कठोर निर्णय लिया है, इन देशों ने अपने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने का आग्रह किया

05 Aug 2024

ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका ने अपने नागरिकों से फौरन लेबनान छोड़ने को कहा, निलंबित की इजराइल के लिए फ्लाइट

अब तक हमास के आतंकवादियों से लोहा ले रहे इजराइल को अब कुख्यात आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह से आर-पार की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। मध्य पूर्व में गहराते संकट और व्यापक संघर्ष की आशंका के बीच कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने इजराइल से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं। ईरान, लेबनान और हिजबुल्लाह के प्रतिशोध को देखते हुए इजराइल के लिए फ्लाइट निलंबित करने वाले ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस और अमेरिका ने एक और कठोर निर्णय लिया है। इन देशों ने अपने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने का आग्रह किया है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम इस सप्ताह की शुरुआत में बेरूत में एक वरिष्ठ हिज़्बुल्लाह कमांडर और तेहरान में हमास के राजनीतिक नेता की हत्याओं के बाद उठाया गया। एक इजराइली अधिकारी का कहना है कि हजारों इजराइली नागरिक घर आने में असमर्थ हैं। इस बीच इजराइल और हिजबुल्लाह ने कल एक-दूसरे के क्षेत्र में लक्षित गोलीबारी की है। गाजा में फिलिस्तीनी आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी और फिलिस्तीनी समाचार आउटलेट के अनुसार, गाजा शहर में आश्रय के रूप में काम कर रहे एक स्कूल पर इजराइली हवाई हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। पिछले चार दिनों में किसी स्कूल पर यह तीसरा हमला है। इजराइल ने कहा कि उसने हमास के कमांड और नियंत्रण केंद्रों को निशाना बनाया है। अखबार का कहना है कि हमास के खिलाफ इजराइल का गाजा पट्टी में अब तक का सबसे घातक युद्ध है। हमास अब गाजा और उसके बाहर नए लड़ाकों की भर्ती कर रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिका ने अपने नागरिकों से फौरन लेबनान छोड़ने को कहा
ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका ने अपने नागरिकों से फौरन लेबनान छोड़ने को कहा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News