Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बांग्लादेश से कुछ ही दिनों में बंगाल आएंगे एक करोड़ शरणार्थी : शुभेंदु अधिकारी

मारे गए लोगों में ज्याादातर पुलिसकर्मी हैं, जिन पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट रहा है

05 Aug 2024

बांग्लादेश से कुछ ही दिनों में बंगाल आएंगे एक करोड़ शरणार्थी : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, कुछ ही दिनों में एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आने वाले हैं। इसलिए आप तैयार रहें। शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। रंगपुर में नगर परिषद के पार्षद हरधन नायक की हत्या कर दी गई।

सिराजगंज के थाने में 13 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। इनमें 9 हिंदू हैं। वहीं, नोआखली में हिंदुओं के घर जला दिए गए। मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल से यही कहूंगा कि वे तुरंत इस मामले को लेकर भारत सरकार से बात करें। शुभेंदु अधिकारी ने सीएए का जिक्र करते हुए कहा, सीएए में स्पष्ट है कि अगर किसी को धार्मिक उत्पीडऩ के कारण पीटा जाता है, तो हमारा देश आगे आकर इन मामलों को देखेगा। मैं आपको बता रहा हूं कि अगर तीन दिनों के भीतर इस स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो बांग्लादेश जमात और कट्टरपंथियों के हाथों में जा रहा है।

ज्ञात हो कि बांग्लादेश में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। आरक्षण सुधार की मांग से शुरू हुआ आंदोलन सरकार बदलने के आंदोलन के रूप में तब्दील हो गया है। सरकार के इस्तीफे की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों और सरकार समर्थक लोगों के बीच भीषण झड़पें हुईं। दोनों गुटों के बीच टकराव में अब तक 101 लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों अन्यब घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में ज्याादातर पुलिसकर्मी हैं, जिन पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, सत्तारूढ़ पार्टी के दफ्तरों और उनके नेताओं के आवास पर हमला किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश से बंगाल आएंगे एक करोड़ शरणार्थी : शुभेंदु
मारे गए लोगों में ज्याादातर पुलिसकर्मी हैं, जिन पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News