Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पहले ही थ्रो में नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, फाइनल में किया क्वालीफाई

मुकाबले में उन्होंने पहले प्रयास में 89.34 का थ्रो फेंका। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो है।

06 Aug 2024

पहले ही थ्रो में नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, फाइनल में किया क्वालीफाई

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने 140 करोड़ देशवासियों के दिल में फिर से आस जगा दी है। पेरिस ओलिंपिक में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी ने अपनी जगह पक्की कर ली है। मुकाबले में उन्होंने पहले प्रयास में 89.34 का थ्रो फेंका। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो है।

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में थ्रो 87.58 दूरी पर फेंका था। नीरज के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 86.59 थ्रो किया है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में जिस वक्त नीरज चोपड़ा ने अपना आखिरी थ्रो फेंका, ठीक उसी पल से उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपनी कामयाबी को दर्ज कराने के लिए एक और जगह पक्की कर ली। 87.58 मीटर के अपने दूसरे थ्रो के साथ उन्होंने टोक्यो ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीता और इसी के साथ नीरज चोपड़ा ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गए।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहले ही थ्रो में नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, फाइनल में पहुंचे
Paris Olympics 2024, Neeraj Chopra, Javeline Throw, India





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News