Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बांग्लादेश के मामले में भारत एकजुट रहे : स्वामी रामदेव

उन्होंने कहा कि पहली बार मुझे यह देखकर प्रसन्नता हुई कि इस मामले में पूरा विपक्ष सरकार के साथ है और यही भारत की नीति होनी चाहिए।

06 Aug 2024

बांग्लादेश के मामले में भारत एकजुट रहे : स्वामी रामदेव

हरिद्वार। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट और हिंसक वारदातों पर स्वामी रामदेव ने कहा कि बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाइयों पर किसी भी प्रकार की कोई क्रूरता, अत्याचार, जुल्म, ज़्यादती ना हो, तथा वहां पर हिंदू मंदिरों से कोई छेड़छाड़ ना हो, इसके लिए पूरे देश को एकजुट रहना होगा।

उन्होंने कहा कि पहली बार मुझे यह देखकर प्रसन्नता हुई कि इस मामले में पूरा विपक्ष सरकार के साथ है और यही भारत की नीति होनी चाहिए। अन्यथा जिस तरह से पूरी दुनिया में इस्लामिक कट्टरवाद बढ़ रहा है और भारत के पड़ोस में जिस तरह से उसने दस्तक दे दी है, वह देश के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है। यह एकजुटता हमारी आगे भी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में कोई आरक्षण के नाम पर, कोई जाति के नाम पर कोई अलग-अलग प्रकार के मज़हबी उन्माद के नाम पर देश को बांटना चाहता है, यह ठीक नहीं है। इसलिए हमारी भारत की राजनीति मुद्दों पर केंद्रित हो। उसमें जाति, संविधान, आरक्षण, अलग-अलग प्रकार के मजहबी उन्माद, जाति उन्माद, भाषाई उन्माद, तमाम तरह के प्रांतीय उन्माद, इन सब उन्मादों से परे केवल विकास के आधार पर और दौ हज़ार सैंतालीस (2047) तक भारत को विश्व की आर्थिक, सामरिक, सामाजिक, आध्यात्मिक महाशक्ति हम कैसे बनाएं। इसपर यदि पूरा देश एकजुट होकर आगे बढ़ेगा, तभी हम अपने पड़ोसियों के साथ में भी ताकत से खड़े हो पाएंगे और पूरी दुनिया के सामने भी भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर पाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश के मामले में भारत एकजुट रहे : स्वामी रामदेव
उन्होंने कहा कि पहली बार मुझे यह देखकर प्रसन्नता हुई कि इस मामले में पूरा विपक्ष सरकार के साथ है और यही भारत की नीति होनी चाहिए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News