Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यसभा के लिए 9 राज्यों की 12 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

असम, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो तथा हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और उड़ीसा से एक-एक सीट के लिए मतदान होगा।

07 Aug 2024

राज्यसभा के लिए 9 राज्यों की 12 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की है। इन सीटों पर 3 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे आएंगे।

असम, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो तथा हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और उड़ीसा से एक-एक सीट के लिए मतदान होगा।

असम से कामाख्या प्रसाद तासा, सर्वानंद सोनोवाल, बिहार से मीसा भारती, विवेक ठाकुर, हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से उदयनराजे भोसले और पीयूष गोयल, राजस्थान से केसी वेणुगोपाल, त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब इस बार लोकसभा में जीत कर आए हैं। इसके कारण राज्यसभा में उनकी सीट रिक्त है। वहीं तेलंगाना से के. केशव राव और ओडिशा से ममता मोहंता ने क्रमशः 5 और 31 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।

इन सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी और असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और त्रिपुरा के लिए 26 अगस्त तथा बिहार, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा के लिए 27 अगस्त को नाम वापसी के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 3 सितंबर को इन सीटों के लिए मतदान होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यसभा के लिए 9 राज्यों की 12 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा
असम, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो तथा हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और उड़ीसा से एक-एक सीट के लिए मतदान होगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News