Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रिषड़ा के 19 नंबर वार्ड में जल जमाव, डेंगू का खतरा

बरसात में पूरे राज्य में डेंगू का प्रकोप बढ़ा हुआ है, नगरपालिकाएं अपने-अपने स्तर पर साफ सफाई के प्रयास में जुटी

08 Aug 2024

रिषड़ा के 19 नंबर वार्ड में जल जमाव, डेंगू का खतरा

बरसात में पूरे राज्य में डेंगू का प्रकोप बढ़ा हुआ है। नगरपालिकाएं अपने-अपने स्तर पर साफ सफाई के प्रयास में जुटी हैं। साथ ही लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वह कहीं भी पानी न जमा होने दें लेकिन इन सब के बीच हुगली जिले के रिषड़ा नगर पालिका के 19 नंबर वार्ड में गुरुवार को उल्टी तस्वीर देखने को मिली। रिषड़ा नगर पालिका के 19 नंबर वार्ड में जल जमाव से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में मेन रोड से सटी गलियों में भीषण जल जमाव हुआ है। निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण प्रतिवर्ष जल जमाव होता है।

इलाके की साफ सफाई भी ठीक से नहीं की जाती है जिसके कारण डेंगू मलेरिया सहित मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना रहता है। प्रतिवर्ष इलाके से बड़ी संख्या में लोग डेंगू और मलेरिया के शिकार होते हैं। बार-बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जाती है लेकिन प्रशासन कभी भी मामले को गंभीरता से नहीं लेता है।

स्थानीय भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड की सफाई और निकासी व्यवस्था की ओर नगर पालिका का ध्यान आकर्षित करते हुए इलाके के तकरीबन 200 लोगों से हस्ताक्षर करवा कर मैंने नगर पालिका में चिट्ठी दी थी लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। सिंह ने कहा कि मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामले को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। नगर पालिका तत्काल लोगों के हित में इलाके की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाये।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रिषड़ा के 19 नंबर वार्ड में जल जमाव, डेंगू का खतरा
रिषड़ा नगर पालिका के 19 नंबर वार्ड में जल जमाव से लोग परेशान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News