Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

समांथा से तलाक के बाद शोभिता धुलिपाला से सगाई करने जा रहे नागा चैतन्य

सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद अब नागा चैतन्य एक बार फिर शादी करने की तैयारी कर रहे हैं

08 Aug 2024

समांथा से तलाक के बाद शोभिता धुलिपाला से सगाई करने जा रहे नागा चैतन्य

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद अब नागा चैतन्य एक बार फिर शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नागा चैतन्य जल्द ही किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करेंगे। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि शोभिता धूलिपाला हैं।

नागा चैतन्य और शोभिता पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्हें कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया गया है। लेकिन, उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की घोषणा नहीं की है। अब नागा चैतन्य और शोभिता अपने प्यार के सफर में एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता गुरुवार 8 अगस्त को सगाई करने जा रहे हैं। खबर है कि नागा चैतन्य की शादी का समारोह उनके घर पर ही होगा। इस बारे में अभी तक न तो नागा चैतन्य और न ही शोभिता ने कोई जानकारी दी है। लेकिन, कहा जा रहा है कि सगाई के बाद ये दोनों सोशल मीडिया पर ये खबर अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।

इस बीच नागा चैतन्य और सामंथा ने 2017 में काफी धूमधाम से शादी की थी। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया। उन्होंने 2021 में अपने तलाक की घोषणा की। सामंथा और नागा चैतन्य को साउथ सिनेमा में आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता था। ऐसे में उनके तलाक की खबर फैंस के लिए बड़ा झटका था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शोभिता धुलिपाला से सगाई करने जा रहे नागा चैतन्य
सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद अब नागा चैतन्य एक बार फिर शादी करने की तैयारी कर रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News