Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चाईबासा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एसआई घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रांची

घायल जवान काे एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।

08 Aug 2024

चाईबासा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एसआई घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रांची

चाईबासा। जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में गुरुवार सुबह नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट करने से एक कोबरा जवान घायल हो गया है। घायल जवान काे एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन के अपने दस्ताें के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमण करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने 7 अगस्त 2024 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया था। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी को लगा रखा था। गुरुवार की सुबह 7.30 बजे छोटानागरा थानार्गत वनग्राम बालिबा के पास कोबरा बटालियन के जवान पहुंचे, तभी वहां लगे आईईडी में विस्फाेट हाेने से कोबरा 209 बटालियन में सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र दानी गंभीर रूप से घायल हो गये।घायल एसआई काे पुलिस मुख्यालय रांची और सीआरपीएफ झारखंड के सहयोग से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। नक्सलियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चाईबासा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एसआई घायल, एयरलिफ
घायल जवान काे एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News