Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

देश के 22 राज्यों में सात दिन तक तेज बरसात की चेतावनी

राजस्थान के सवाई माधोपुर में बांध टूटने से गंभीर संकट पैदा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में 197 सड़कें बंद हैं।

13 Aug 2024

देश के 22 राज्यों में सात दिन तक तेज बरसात की चेतावनी

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 22 राज्यों में अभी सात दिन तक और तेज बारिश की चेतावनी दी है। राजस्थान के सवाई माधोपुर में बांध टूटने से गंभीर संकट पैदा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में 197 सड़कें बंद हैं।

विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल और सिक्किम कहीं-कहीं तेज तो कहीं-कहीं मध्यम वर्षा होगी। 18 राज्यों के येलो और चार राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बांध टूटने से कई इलाके डूब गए हैं। मूसलाधार बारिश से कम से कम सात जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 197 सड़कें बंद हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देश के 22 राज्यों में सात दिन तक तेज बरसात की चेतावनी
राजस्थान के सवाई माधोपुर में बांध टूटने से गंभीर संकट पैदा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में 197 सड़कें बंद हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News