Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तरपाड़ा अस्पताल में असामाजिक तत्वों की खुली आवाजाही, नशे की हालत में नौ युवक गिरफ्तार

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि मामले की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है

13 Aug 2024

उत्तरपाड़ा अस्पताल में असामाजिक तत्वों की खुली आवाजाही, नशे की हालत में नौ युवक गिरफ्तार

हुगली। राज्य की राजनीति में आर.जी. कर कांड को लेकर भूचाल आया हुआ है। अस्पतालों में डाक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और मरीजों के परिजनों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस ने उत्तरपारा स्टेट जनरल अस्पताल परिसर से शराब के नशे में धुत नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद से अतिरिक्त सुरक्षा बरतते हुए हुए पुलिस की ओर से अस्पताल में 24 घंटे पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। हालांकि, डॉक्टर और स्थानीय लोग आगे आकर अस्पताल की टूटी दीवारों को ठीक कराने की मांग भी कर रहे हैं।
मंगलवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात तकरीबन नौ बजे अस्पताल प्रशासन ने थाने में शिकायत की कि कुछ बाहरी लोग अस्पताल परिसर में शराब पी रहे हैं। खबर मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल परिसर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शराब पीते नौ युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। इसके बाद अस्पताल में 24 घंटे पुलिस पिकेट बैठा दी गयी। साथ ही मरीजों के परिजनों, डॉक्टरों, नर्सों से अनुरोध किया गया है कि अगर वे किसी को असामाजिक कृत्य करते हुए देखें या किसी परेशानी का सामना करें तो पुलिस को सूचित करें। हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि यह घटना पहली नहीं है। ऐसा पहले भी कई बार हुआ है। पुलिस ने अस्थायी कदम उठाए हैं। लेकिन समस्या पूरी तरह हल नहीं हुई है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल के चारों ओर की दीवार कई दिन पहले टूट गई थी, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि उस टूटी दीवार से बाहरी लोग अस्पताल में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग का व्यवसाय भी खोल लिया है। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि मामले की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नशे की हालत में नौ युवक गिरफ्तार
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि मामले की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News