Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1037 पुलिस, अग्निशमन कर्मियों को वीरता व सेवा पदक से किया गया सम्मानित

गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) और वीरता पदक (जीएम) क्रमशः जीवन एवं संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में दुर्लभ विशिष्ट वीरता कार्य और वीरता के विशिष्ट कार्य के आधार पर प्रदान किए जाते हैं।

14 Aug 2024

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1037 पुलिस, अग्निशमन कर्मियों को वीरता व सेवा पदक से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधारात्मक सेवाओं के 1037 कर्मियों को वीरता व सेवा पदक से सम्मानित किया गया। बुधवार काे गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) और वीरता पदक (जीएम) क्रमशः जीवन एवं संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में दुर्लभ विशिष्ट वीरता कार्य और वीरता के विशिष्ट कार्य के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। जिसमें होने वाले जोखिम का आकलन संबंधित अधिकारी के दायित्वों एवं कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। इस क्रम में वीरता के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक तेलंगाना पुलिस के हेड कांस्टेबल चादुवु यादैया को प्रदान किया गया है, जिन्होंने 25 जुलाई 22 को हुई डकैती के मामले में दुर्लभ वीरता दिखाई थी।

गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक कुल 213 वीरता पदक में से 208 वीरता पदक पुलिस कर्मियों को प्रदान किए गए हैं। जिसमें जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के 31 व उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 17-17 पुलिसकर्मियाें, छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियाें , मध्य प्रदेश के 12 पुलिसकर्मियाें, झारखंड, पंजाब एवं तेलंगाना में से प्रत्येक के 7-7 पुलिसकर्मियाें, सीआरपीएफ के 52 कर्मियाें, एसएसबी के 14 कर्मियाें, सीआईएसएफ के 10 कर्मियाें , बीएसएफ के 6 कर्मियाें और शेष अन्य राज्यों व केन्द्र-शासित प्रदेशों व सीएपीएफ से हैं। इसके अलावा दिल्ली काे 3 और झारखंड काे 1 वीरता पदक अग्निशमन सेवा कर्मियों को दिए गए हैं और 1 वीरता पदक उत्तर प्रदेश एचजी एवं सीडी के कर्मी को दिया गया है।

गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक सेवा में विशेष उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) संसाधन एवं कर्तव्यों के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इस क्रम में विशिष्ट सेवा के लिए 94 राष्ट्रपति पदकों में से 75 पुलिस सेवा को, 08 अग्निशमन सेवा को, 08 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड सेवा को और 03 सुधारात्मक सेवा को प्रदान किए गए हैं। सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 729 पदकों में से 624 पुलिस सेवा को, 47 अग्निशमन सेवा को, 47 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड सेवा को और 11 सुधारात्मक सेवा को प्रदान किए गए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1037 पुलिस, अग्निशमन कर्मियों को
गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) और वीरता पदक (जीएम) क्रमशः जीवन एवं संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News