Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को फायदा, नंबर एक बल्लेबाज के करीब पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर जारी रैंकिंग पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम वनडे में बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं।

14 Aug 2024

आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को फायदा, नंबर एक बल्लेबाज के करीब पहुंचे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। बुधवार को जारी बल्लेबाजों की नवीनतम वनडे रैंकिंग में वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने अपने हमवतन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर ढकेल दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर जारी रैंकिंग पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम वनडे में बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं। बाबर के 824 रेटिंग अंक हैं। रोहित शर्मा बाबर से ज्यादा पीछे नहीं हैं। रोहित के 765 रेटिंग अंक हैं। श्रीलंका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में कप्तान रोहित ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीरीज में 157 रन बनाए थे।

वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल 763 रेटिंग अंक के साथ तीसरे और विराट कोहली 746 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। पांचवे स्थान पर आयरलैंड के खिलाड़ी हैरी टेक्टर (746), छठे नंबर पर न्यूजीलैंड बल्लेबाज डेरिल मिचेल (728), सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (723), आठवें नंबर पर श्रीलंका के पथुम निशंका (708), नौवें नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान (707) और दसवें नंबर पर दक्षिण अफ्रिका के रैसी वैन डेर डुसेन (701) हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को फायदा, नंबर एक बल्लेब
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर जारी रैंकिंग पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम वनडे में बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News