Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अब एसएसकेएम अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर लहूलुहान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को 15 वर्षीय किशोर की मौत से अस्पताल में तनाव फैल गया। इसके बाद एसएसकेएम ट्रॉमा केयर की पांचवीं मंजिल पर तोड़फोड़ की गई।

18 Aug 2024

अब एसएसकेएम अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर लहूलुहान

कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल के बाद अब कोलकाता के पीजी (एसएसकेएम) अस्पताल में तोड़फोड़ का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को 15 वर्षीय किशोर की मौत से अस्पताल में तनाव फैल गया। इसके बाद एसएसकेएम ट्रॉमा केयर की पांचवीं मंजिल पर तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि इस दौरान मरीज के परिजनों ने एक जूनियर डॉक्टर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पहुंची और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायल डॉक्टर का नाम सुब्रत सूर है।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम नीचे ड्यूटी पर थे। शोर सुनकर मैं ऊपर चला गया। मैंने जाकर देखा तो वह बोतल तोड़कर डॉक्टर को मारने जा रहा था। मैंने उसे पीछे से पकड़ लिया। पुलिस की वर्दी पर भी खून लग गया। पुलिस कर्मी भी घायल हुए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वार्ड में मरीज के परिजनों ने तीन-चार बेड पलट दिये। दवाइयां थीं, उन्हें भी फेंक दिया।

आर.जी. कर मामले को लेकर इस वक्त कोलकाता में उथल-पुथल मची हुई है। गत 14 अगस्त को उपद्रवियों के एक समूह ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस बार फिर एसएसकेएम अस्पताल में तोड़फोड़ हुई है। दोनों अस्पतालों में अशांति का संदर्भ काफी अलग है। हालांकि दोनों ही मामलों में मेडिकल सेंटर को नुकसान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि आर.जी. अस्पताल मामले को लेकर राज्य में घमासान मचा हुआ है। वहीं एसएसकेएम अस्पताल में हुई घटना के बाद राज्य में डॉक्टरों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अब एसएसकेएम अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर लहूलुहान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को 15 वर्षीय किशोर की मौत से अस्पताल में तनाव फैल गया। इसके बाद एसएसकेएम ट्रॉमा केयर की पांचवीं मंजिल पर तोड़फोड़ की गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News