Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप ने सीमा प्रहरियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जवानों के मनोबल में वृद्धि करते हैं, और उन्हें यह अहसास कराते हैं कि देश की जनता उनके साथ खड़ी है।

19 Aug 2024

पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप  ने सीमा प्रहरियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

कोलकाता। 19 अगस्त 2024 को पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा सीमा सुरक्षाबल 118 बटालियन के मुख्यालय, आलम-बाज़ार में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने बीएसएफ के जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जवानों के मनोबल में वृद्धि करते हैं, और उन्हें यह अहसास कराते हैं कि देश की जनता उनके साथ खड़ी है।

कार्यक्रम के दौरान जवानों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन उनके आत्मबल को बढ़ाते हैं और परिवार से दूर रहकर भी उन्हें स्नेह और अपनापन महसूस होता है। 
कार्यक्रम के संयोजक  गणेश सिंह ने देश के सीमा प्रहरियों  बीएसएफ के जवानों को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में बीएसएफ 118 बटालियन के अधिकारी एसएम साहेब सिंह, बीएसओ रामानुज शर्मा, एसआई (एलओ) गणेश दत्त गौतम, और  एसआई प्रशांत गोस्वामी उपस्थित रहे।  एसआई गणेश दत्त गौतम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसिद्ध समाजसेवी किशन भोजक, संस्था के संरक्षक राजेश तिवारी, कोमल तिवारी, पवन तिवारी, किशन कुमार झा, रोहित झा, त्रिपुरारी झा, चांदनी मिश्रा, अभिषेक झा और अभि शर्मा समेत स्काउट-गाइड एवं रोवर का योगदान सराहनीय रहा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप ने सीमा प्रहरियो
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जवानों के मनोबल में वृद्धि करते हैं, और उन्हें यह अहसास कराते हैं कि देश की जनता उनके साथ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News