Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सीएम योगी ने लिया संकल्प तो मिट गया एईएस और जेई का नामोनिशान

इसी का असर है कि सात वर्षों में एईएस और जेई की मृत्यु दर में 12.64 प्रतिशत की गिरावट की दर्ज की गई है।

20 Aug 2024

सीएम योगी ने लिया संकल्प तो मिट गया एईएस और जेई का नामोनिशान

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में कभी बारिश के मौसम में कहर बरपाने वाले दिमागी बुखार का सीएम योगी के दृढ़ संकल्प से नामोनिशान लगभग मिट गया है। सीएम योगी के प्रयासों का ही नतीजा है कि वर्ष 2023 में दिमागी बुखार से होने वाली मृत्यु दर महज 1.23 प्रतिशत ही दर्ज की गयी है जबकि वर्ष 2017 में मृत्यु दर 13.87 प्रतिशत थी। विशेषज्ञों की मानें तो याेगी सरकार ने दिमागी बुखार से होने वाली मृत्यु दर में रिकार्ड 99 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की है। यह पिछले सात वर्षों की योगी सरकार की लगातार मॉनीटरिंग और दूरदर्शी सोच से संभव हो पाया है। वहीं वर्ष 2017 से पहले आलम यह था कि मानसून के दस्तक देते ही पूर्वांचल के जिलों में लोग अपने बच्चों को संचारी रोग मस्तिष्क ज्वर (एईएस) और जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) के प्रकोप से बचाने के लिए दूसरी जगह चले जाते थे। वहीं सीएम योगी ने सत्ता संभालते ही संचारी रोगों के खिलाफ जंग छेड़ दी। उन्होंने इसके खात्मे का प्रण लिया और 13 विभागों के प्रभारी मंत्रियों और अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव के साथ रणनीति तैयार की। इसके सफल संचालन के लिए नियमित बैठकें, समीक्षा और रणनीति निर्धारण पर फोकस किया। इसी का असर है कि सात वर्षों में एईएस और जेई की मृत्यु दर में 12.64 प्रतिशत की गिरावट की दर्ज की गई है।

ब्लॉक स्तर पर ईटीसी, पीआईसीयू और मिनी पीकू स्थापित कर एईएस और जेई को दी मात

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभालते ही संचारी रोग एईएस और जेई पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीएम योगी की अध्यक्षता में राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप कार्ययोजना विकसित की गयी। इसके खात्मे के लिए 13 विभागों को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए। साथ ही सभी विभागों के प्रभारी मंत्रियों तथा अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव के साथ नियमित बैठक और समीक्षा शुरू की। इस दौरान परिस्थितियों के अनुसार रणनीतियों का निर्धारण किया गया। वहीं सभी विभागों के लिए गतिविधियों का पूर्व चिन्हीकरण एवं माइक्रोप्लान तैयार किया, जिसे अंतर्विभागीय गतिविधियों के समन्वय से अमली जामा पहनाया। इसमें नगर विकास, ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग और सूचना विभाग का अहम रोल रहा।

ब्लॉक स्तर पर बढ़ाई गयी ईटीसी की संख्या

संचारी रोग विभाग के डायरेक्टर डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप दिमागी बुखार के इलाज के लिए ब्लॉक स्तर पर इंसेफ्लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) की संख्या बढ़ायी गयी। वर्तमान में ब्लॉक स्तर पर 177 ईटीसी संचालित हो रहे हैं, जबकि पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट्स (पीआईसीयू) 16 हैं। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर 15 मिनी पीकू और 202 वेंटिलेटर युक्त बेड्स पर इलाज किया जा रहा है। इतना ही नहीं चैकलिस्ट के आधार पर औषधियों की उपलब्धता तथा उपकरणों की क्रियाशीलता को सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही बाल रोग विशेषज्ञों, चिकित्साधिकारियों तथा प्रति केंद्र 4 डेडिकेटेड स्टाफ नर्स की तैनाती और प्रशिक्षण दिया गया।

पिछले सात वर्षों से मृत्यु दर में लगातार हो रही गिरावट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्ययोजना और मॉनीटरिंग से एईएस और जेई ने दम तोड़ना शुरू कर दिया। वर्ष 2023 में 1142 मरीज दिमागी बुखार की जद में आए। वहीं इलाज के दौरान 14 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गयी। वहीं वर्ष 2017 में 4724 मामले दिमागी बुखार के सामने आये। इनमें से 655 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसकी मृत्यु दर 13.87 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह वर्तमान मृत्यु दर से 12.64 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह वर्ष 2018 में 3077 मरीज दिमागी बुखार की जद में आए। इसमें से 248 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस वर्ष 8.06 प्रतिशत मृत्यु दर दर्ज की गयी। वर्ष 2019 में 2185 मरीज सामने आए, इनमें से 126 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस वर्ष मृत्यु दर 5.77 प्रतिशत दर्ज की गयी। वर्ष 2020 में 1635 मरीज सामने आए, इनमें से 82 लोगों ने दम तोड़ा। इस वर्ष मृत्यु दर 5.02 प्रतिशत दर्ज की गयी। वर्ष 2021 में 1701 मरीज सामने आए, इनमें से 58 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं मृत्यु दर 3.41 प्रतिशत दर्ज की गयी। इसी तरह 2022 में 1199 मरीज सामने आए, इनमें से 32 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस वर्ष मृत्यु दर 2.67 प्रतिशत दर्ज की गयी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीएम योगी ने लिया संकल्प तो मिट गया एईएस और जेई का नामोनिशान
इसी का असर है कि सात वर्षों में एईएस और जेई की मृत्यु दर में 12.64 प्रतिशत की गिरावट की दर्ज की गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News