Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर कांड : संदीप घोष को लेकर पड़ोसियों का खुलासा

पत्नी को बेरहमी से पीटता, हर किसी से झगडऩे को तैयार

20 Aug 2024

आरजी कर कांड : संदीप घोष को लेकर पड़ोसियों का खुलासा

कोलकाता। आरजी कर में जूनियर महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर केस को लेकर देशभर में गुस्सा है।  डॉक्टर सड़कों पर हड़ताल कर रहे हैं और अपने लिए सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।  इस बीच इस केस के घटनास्थल यानी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष को लेकर पड़ोसियों ने बड़ा दावा किया है।  
पड़ोसियों का कहना है कि डॉ. संदीप घोष बारासात स्थित अपने पूर्व आवास पर अपनी पत्नी को पीटते थे।  घोष ने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह लहूलुहान हो गई थी।  उस वक्त 14 दिन पहले उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था।  प्रत्यक्षदर्शियों को लगभग 12 साल पहले बारासात की भयावहता याद है। बारासात के हृदयपुर में उस इलाके के लोगों ने बताया कि उन दिनों संदीप घोष बारासात के अर्जुन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे।  दो साल तक वो बारासात रहे।  पड़ोसियों के मुताबिक उन्होंने एक घर खरीदा था और वह वहां अपनी पत्नी के साथ रह रहे था, जिसे वह बाद में बेचकर चले गए। उनके पड़ोसियों के अनुसार, घोष अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट और बदतमीजी करते थे।  जानकारी के मुताबिक घोष द्वारा यह घर बेचने के बाद वह मकान दो बार और बेचा जा चुका है।  वर्तमान मालिक को संदीप घोष के मामले में कोई जानकारी नहीं है कि घोष या उनके परिवार ने यहां क्या किया।  
हालांकि, पड़ोसियों का ऐसा दावा है कि उनका व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था।   पड़ोसियों ने बताया कि वे संदीप घोष और उनकी पत्नी के बीच बुरी झड़प के प्रत्यक्षदर्शी थे।  उन्होंने दावा किया कि बच्चे को जन्म देने के 14 दिन बाद घोष ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। पड़ोसियों ने दावा किया कि सिजेरियन टांके फटने के बाद महिला को बहुत अधिक रक्तस्राव हुआ। कई पड़ोसियों ने इसका विरोध भी किया था।  संदीप घोष के पूर्व पड़ोसी आशीष बनर्जी ने कहा कि अपनी पत्नी के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं था।  वे मारपीट के भी चश्मदीद गवाह हैं।  
बनर्जी ने कहा कि एक बार मेरे और संदीप घोष के बीच जमकर बहस हुई थी, उनका व्यवहार खराब था।  मुझे बाद में पता चला कि वह एक डॉक्टर थे। घोष लगभग दो साल तक इस घर में रहे और वहां एक ऐसी घटना घटी, जहां उन्होंने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके खून तक बहने लगा था।  पहले तो स्थानीय लोगों ने कुछ नहीं कहा क्योंकि यह पारिवारिक मामला था, लेकिन बाद में सभी लोग बाहर आ गए और जो हुआ उसका विरोध करने लगे, रात में भी कई लोग बाहर आ गए थे।  यह मारपीट उस वक्त हुई थी।  जब घोष की पत्नी ने 14 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था।  एक अन्य महिला जो बारासात के मल्लिकबागान में संदीष घोष के पुराने घर के ठीक पीछे रहती है, उसने बताया कि, वह और उसके बेटे ने भी घोष और उनकी पत्नी की पिटाई की घटना को देखा था और इसका विरोध भी किया था।  
एक अन्य पड़ोसी ने कहा कि घोष यहां बहुत कम समय के लिए रहे और फिर अपना घर बेच दिया।  इसी घर में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी।  पूरा इलाका इक_ा हो गया था।  मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन या तो यह तब की बात है जब उनकी पत्नी गर्भवती थी या बच्चे के जन्म के ठीक बाद की बात है।  वह कभी किसी से घुलते-मिलते नहीं थे। 
गौरतलब है कि फिलहाल संदीप घोष की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं।  सीबीआई उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।  इसी बीच कोलकाता पुलिस ने संदीप घोष के खिलाफ ताला थाने में भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज किया है।  पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव देबल कुमार घोष ने एक लिखित शिकायत के जरिए संदीप घोष के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर कांड : संदीप घोष को लेकर पड़ोसियों का खुलासा
पत्नी को बेरहमी से पीटता, हर किसी से झगडऩे को तैयार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News