Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर राहुल का बयान, महाराष्ट्र की घटना का दिया उदाहरण

हालांकि उन्होंने अपने बयान में पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार का उल्लेख करते हुए महाराष्ट्र के बदलापुर में हुए घटना का उदाहरण दिया है।

21 Aug 2024

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर राहुल का बयान, महाराष्ट्र की घटना का दिया उदाहरण

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशभर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर आज प्रशासन और पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े किए। आरजी कर अस्पताल में हुई बलात्कार और हत्या की घटना के बाद उनका यह पहला इस तरह का बयान है। हालांकि उन्होंने अपने बयान में पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार का उल्लेख करते हुए महाराष्ट्र के बदलापुर में हुए घटना का उदाहरण दिया है।

उन्होंने कहा, “सभी सरकारों, नागरिकों और राजनीतिक दलों को गंभीर मंथन करना होगा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए क्या कदम उठाए जाएं। न्याय हर नागरिक का अधिकार है, उसे पुलिस और प्रशासन की ‘मर्जी का मोहताज’ नहीं बनाया जा सकता।”

राहुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार के बाद महाराष्ट्र में भी बेटियों के खिलाफ शर्मनाक अपराध सोचने पर मजबूर करते हैं कि हम एक समाज के तौर पर कहां जा रहे हैं? बदलापुर में दो मासूमों के साथ हुए अपराध के बाद उनको इंसाफ दिलाने के लिए पहला कदम तब तक नहीं उठाया गया जब तक जनता ‘न्याय की गुहार’ करते हुए सड़क पर नहीं आ गई।

राहुल ने कई सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि क्या अब एफआईआर तक दर्ज कराने के लिए आंदोलन करने पड़ेंगे? आखिर पीड़ितों के लिए पुलिस थाने तक जाना भी इतना मुश्किल क्यों हो गया है? न्याय दिलाने से अधिक प्रयास अपराध छिपाने के लिए किया जाता है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं और कमज़ोर वर्ग के लोग होते हैं। एफआईआर दर्ज नहीं होना न सिर्फ पीड़ितों को हतोत्साहित करता है बल्कि अपराधियों का हौसला भी बढ़ाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिलाओं के खिलाफ अपराध पर राहुल का बयान, महाराष्ट्र की घटना
हालांकि उन्होंने अपने बयान में पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार का उल्लेख करते हुए महाराष्ट्र के बदलापुर में हुए घटना का उदाहरण दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News