Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फैन की हरकत पर हेमा मालिनी को आया गुस्सा

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब हेमा को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में हेमा एक महिला फैन द्वारा उनके कंधे पर हाथ रखे जाने से परेशान होती नजर आ रही हैं।

22 Aug 2024

फैन की हरकत पर हेमा मालिनी को आया गुस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में हेमा के साथ गायक अनूप जलोटा भी थे। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा का है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब हेमा को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में हेमा एक महिला फैन द्वारा उनके कंधे पर हाथ रखे जाने से परेशान होती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटो और वीडियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में हेमा और अनूप जलोटा एक साथ फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हेमा की एक महिला फैन भी नजर आ रही हैं। ये फैन तस्वीर लेने के लिए हेमा मालिनी के कंधे पर हाथ रखती है। हालांकि, जैसे ही वह उनके कंधे पर हाथ रखती हैं, एक्ट्रेस थोड़ी चिढ़ जाती हैं और महिला से उनके कंधे से हाथ हटाने के लिए कहती हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक शख्स बीच में आता है और महिला को हेमा से दूर से फोटो खींचने की कोशिश करता है।

हेमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हेमा का बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आया। लोग इस वीडियो के नीचे कमेंट कर हेमा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'चुनाव के दौरान जब ये लोग उनके घर भीख मांगने जाते हैं तो क्या हाथ नहीं लगाते।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसे घमंडी सेलेब्स के साथ तस्वीरें लेने की कोशिश करना फैंस की गलती है।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'चुनाव के दौरान लोगों को ये याद रखना चाहिए।'

कुछ दिनों पहले हेमा अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर हेमा ने टिप्पणी की थी। उनके इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थी। अब इस वीडियो को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फैन की हरकत पर हेमा मालिनी को आया गुस्सा
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब हेमा को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में हेमा एक महिला फैन द्वारा उनके कंधे पर हाथ रखे जाने से परेशान होती नजर आ रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News