Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

आरजी कर : सीबीआई जांच को लेकर आशान्वित उपेंद्रनाथ विश्वास

मैं यह कहना चाहता हूं कि लाई डिटेक्टर की जांच का मतलब यह नहीं है कि आरोपित सच ही बोलेगा

22 Aug 2024

आरजी कर : सीबीआई जांच को लेकर आशान्वित उपेंद्रनाथ विश्वास

कोलकाता। तृणमूल शासन के दौरान पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और सीबीआई के पूर्व अतिरिक्त निदेशक उपेंद्रनाथ विश्वास सीबीआई जांच को लेकर आशान्वित हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में अपने अनुभव साझा किए।
उपेंद्रनाथ विश्वास ने लिखा, "समय लगेगा। जल्दीबाजी करने पर परिणाम सही नहीं होगा। सम्राट अशोक एक असाधारण शासक थे। उनकी शिला और स्तंभलिपियों में लिखा गया है कि जो शासक गुस्से में रहता है और हमेशा जल्दबाजी करता है, वह चाहे कितना भी काम करे, सफल शासक नहीं होता। उसका शासन एक असफल शासन होता है। इसी प्रकार सीबीआई आर.जी. कर के अपराध की जांच कर रही है, और जल्दबाजी नहीं की जा सकती। हमें भी धैर्य रखना होगा। सीबीआई लाई डिटेक्टर का उपयोग कर सकती है। जब मैं लखनऊ में शुभ्रा लाहिड़ी हत्या मामले की जांच कर रहा था, तब पहली बार लाई डिटेक्टर का परिणाम अदालत में प्रस्तुत किया गया था। मैं यह कहना चाहता हूं कि लाई डिटेक्टर की जांच का मतलब यह नहीं है कि आरोपित सच ही बोलेगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे अतीत में झांकने का मन हो रहा है। मैं भारत का पहला आईपीएस अधिकारी हूं जिसने लाई डिटेक्टर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आज से करीब 40-50 साल पहले मैं भारत के सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग स्कूल (सीडीटीएस) का साढ़े चार साल तक प्रधानाचार्य रहा था। सीडीटीएस नेशनल मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित है। उस समय मैंने वहां 'साइंटिफिक इंटरोगेशन' नामक एक कोर्स शुरू किया था। जो लोग इस विषय में रुचि रखते हैं, वे एक बार सीडीटीएस का दौरा कर सकते हैं।
मैं फिर से कहता हूं कि हमें बेचैन नहीं होना चाहिए। जितना मैं समझता हूं, इस केस के कई पहलू हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो पूर्व प्रोफेसर से इतनी बार पूछताछ नहीं की जाती।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर : सीबीआई जांच को लेकर आशान्वित उपेंद्रनाथ विश्वास
मैं यह कहना चाहता हूं कि लाई डिटेक्टर की जांच का मतलब यह नहीं है कि आरोपित सच ही बोलेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News