Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आनंदपुर में मृत महिला के बाद खाल में मिला 5 वर्ष के पोते का शव

घटना की जांच में गुरुवार को ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया

22 Aug 2024

आनंदपुर में मृत महिला के बाद खाल में मिला 5 वर्ष के पोते का शव

कोलकाता। आनंदपुर के नोनाडांगा में महिला का रक्तरंजित शव बरामद होने के अगले दिन, एक बच्चे का शव पास की नहर में पाया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चा उस महिला का पोता है। घंटों तलाशी अभियान के बाद बच्चे का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक, दोनों होठों और ठोड़ी के अंदर और बाहर खरोंच है। मृत्यु दम घुटने (एस्फिक्सिया) के प्रभाव के कारण हुई है। घटना की जांच में गुरुवार को ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
पुलिस के मुताबिक ड्राइवर का साथी भी नाबालिग है। मृतका नारकेलडांगा इलाके की रहने वाली है। तिलजला में उनका घर हैं। हर माह वह उनसे किराया वसूलने जाती है। मंगलवार को भी गई थी। उसके साथ नाबालिग पोता भी था। लेकिन उनमें से कोई भी वापस नहीं लौटा। 
 गिरफ्तार ड्राइवर मृतक महिला के तिलजला स्थित एक मकान में किरायेदार है। मंगलवार को वह उसे कार से ले गया। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो मृतका के परिजन तिलजला स्थित ड्राइवर के घर गए। लेकिन वह नहीं मिला। बाद में पता चला कि उसका तालतला इलाके में भी घर है। वहां से ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार ड्राइवर नशे का आदी है। मंगलवार को लौटने पर देर होने पर उसका मृतका से झगड़ा हो गया। ड्राइवर ने तर्क दिया कि वह गाड़ी में गैस भराने गया था। उस वक्त उस कार में ड्राइवर का साथी गिरफ्तार नाबालिग भी था। लेकिन वे कार लेकर आनंदपुर की ओर क्यों गये, दो लोगों की मौत कैसे हो गयी, इसकी जांच की जा रही है। बता दे कि महिला का शव बुधवार सुबह ईएम बाइपास के पास नोनाडांगा से बरामद किया गया। क्षेत्र में सुबह-सुबह पैदल चलने वालों ने सबसे पहले झाड़ी के किनारे खून से लथपथ शव को देखा। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। सुबह-सुबह टहलने वालों ने आनंदपुर थाने को सूचना दी। इसके बाद गुरुवार की सुबह बानतल्ला खाल में एक बालक का शव तैरता हुआ देखा गया।   

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मृत महिला के बाद खाल में मिला 5 वर्ष के पोते का शव
घटना की जांच में गुरुवार को ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News