Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आर.जी. कर कांड में आरोपित के पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए अदालत से अनुमति मिली, 14 दिनों की हिरासत

इसके बाद अदालत की अनुमति मिलने पर उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल सियालहद की विशेष अदालत ने संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

23 Aug 2024

आर.जी. कर कांड में आरोपित के पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए अदालत से अनुमति मिली, 14 दिनों की हिरासत

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में अभियुक्त सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को सीबीआई ने शुक्रवार को सियालदह के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया। उसने कोर्ट को पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए अपनी सहमति दे दी। इसके बाद अदालत की अनुमति मिलने पर उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल सियालहद की विशेष अदालत ने संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इससे पहले सीबीआई की टीम ने अभियुक्त को कई बार घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की थी। मंगलवार को अभियुक्त के पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए सियालदह अदालत में आवेदन किया गया था लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे वहां पेश नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शाम पांच बजे तक सीबीआई को पॉलीग्राफ परीक्षण के आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:15 बजे सीबीआई ने अभियुक्त सिविक वॉलंटियर को सीजीओ कॉम्प्लेक्स से निकालकर सियालदह अदालत में पेश किया। सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कोलकाता पुलिस की टीम ने सुरक्षा घेरे में अभियुक्त को अदालत तक पहुंचाया। अदालत के बाहर मौजूद भीड़ ने 'फांसी चाहिए' के नारे लगाए।

अभियुक्त ने शुक्रवार को लाल रंग की एक फीकी हो चुकी टी-शर्ट पहनी हुई थी और उसका चेहरा और सिर नीले कपड़े से ढका हुआ था। पुलिस की गाड़ी में बैठते समय अभियुक्त ने मीडिया के पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। केंद्रीय बलों के जवानों ने अभियुक्त को गाड़ी में बिठाकर दरवाजा बंद कर दिया और गाड़ी सियालदह अदालत की ओर रवाना हो गई। इससे पहले अदालत ने अभियुक्त को पुलिस हिरासत में भेजा था। शुक्रवार को हिरासत की अवधि समाप्त हो गई थी, इसलिए उसे फिर से अदालत में पेश किया गया। कोलकाता पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया था और बाद में हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इसके बाद अभियुक्त को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आर.जी. कर कांड में आरोपित के पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए अदालत
इसके बाद अदालत की अनुमति मिलने पर उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल सियालहद की विशेष अदालत ने संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News