वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सीसीटीवी फुटेज में संजय को 4 बजे अस्पताल परिसर में घूमते देखा गया
कोलकाता। ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या का आरोपी संजय रॉय को लेकर मीडिया में कई खुलासे सामने आए हैं, जिन्होंने लोगों को उसकी जानवर प्रवृत्ति से अवगत कराया। शुक्रवार को सीबीआई की एक स्पेशल अदालत ने संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति भी दे दी, जिसके बाद अब सीबीआई के सामने आई और खुलासे होने की उम्मीद है।
इस बीच ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि आरजी कर अस्पताल में घटना को अंजाम देने से पहले संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर का पीछा भी किया था। कहा जा रहा है कि संजय रॉय ने कोलकाता पुलिस को बताया कि दुष्कर्म और हत्या से एक दिन पहले 8 अगस्त को उसने आरजी कर अस्पताल में नाइट शिफ्ट कर रही ट्रेनी डॉक्टर का पीछा किया था। अस्पताल के चेस्ट वार्ड के सीसीटीवी फुटेज में 33 वर्षीय संजय को पीडि़त और चार अन्य जूनियर डॉक्टरों पर घूरते हुए देखा गया है।
सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संजय रॉय को जूनियर डॉक्टर को घूरते हुए कैद किया गया है। पीडि़ता 9 अगस्त की रात 1 बजे आराम करने के लिए सेमिनार हॉल में गई थी। रात 2.30 बजे सेमिनार हॉल में एक जूनियर डॉक्टर ने उनसे बात की। उनकी बातचीत के बाद वह वापस सोने चली गई। अगली सुबह डॉक्टर की डेड बॉडी मिली। सीसीटीवी फुटेज में संजय को 4 बजे अस्पताल परिसर में घूमते देखा गया।