Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में बाइक सवार ने अभिनेत्री पायल मुखर्जी से की बदसलूकी

बांग्ला फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री पायल मुखर्जी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात को शहर की एक सड़क पर गाड़ी चलाते समय एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनसे बदसलूकी की

24 Aug 2024

कोलकाता में बाइक सवार ने अभिनेत्री पायल मुखर्जी से की बदसलूकी

कोलकाता में बांग्ला फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री पायल मुखर्जी के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात को शहर की एक सड़क पर गाड़ी चलाते समय एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनसे बदसलूकी की। पायल ने एक फेसबुक वीडियो में रोते हुए बताया कि एक युवक ने साउदर्न एवेन्यू पर उनकी एसयूवी के सामने अपनी बाइक रोक दी और उन्हें गाड़ी से बाहर आने के लिए कहा। पायल ने कहा कि जब उन्होंने अपनी सुरक्षा के डर से बाहर आने से मना कर दिया, तो युवक ने उनके दाहिने साइड की खिड़की पर जोर से मारा, जिससे कांच टूट गया और उनके हाथ में चोट लग गई।

स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और पुलिस ने पायल द्वारा की गई शिकायत के बाद युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने दावा किया कि पायल की गाड़ी उनकी बाइक के बिल्कुल पास से गुजरी थी, लेकिन उसने पुलिस के सामने अपनी गलती मान ली। पायल ने इस घटना से इंकार किया कि ऐसा कुछ हुआ था।पायल ने वीडियो में कहा, "मुझे नहीं पता कि हम कहां खड़े हैं। अगर किसी महिला को इस तरह से एक भीड़ भरी सड़क पर शाम के समय रोका और परेशान किया जा सकता है, तो यह वास्तविक स्थिति को दर्शाता है। और यह तब हो रहा है जब पूरे शहर में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर रैलियां निकाली जा रही हैं।"

पायल, जो दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में भी एक जानी-मानी हस्ती हैं, ने कहा, "मैं कांप जाती हूं यह सोचकर कि अगर यह घटना किसी सुनसान जगह पर हुई होती तो मेरे साथ क्या हो सकता था।" यह घटना उस समय की है जब शहर में राज्य संचालित आर जी कर अस्पताल की एक पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रशिक्षु के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ पिछले करीब दो हफ्तों से स्वतःस्फूर्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में बाइक सवार ने अभिनेत्री पायल मुखर्जी से की बदसलूक
अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात को शहर की एक सड़क पर गाड़ी चलाते समय एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनसे बदसलूकी की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News