Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजनाथ सिंह ने पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

दोनों मंत्रियों ने भारत और अमेरिका के बीच आपूर्ति सुरक्षा समझौता (एसओएसए) होने पर खुशी जताई।

24 Aug 2024

राजनाथ सिंह ने पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी यात्रा के दूसरे दिन वाशिंगटन डीसी के पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, औद्योगिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा औद्योगिक सहयोग रोड मैप पर भी प्रकाश डाला।

दोनों मंत्रियों ने भारत और अमेरिका के बीच आपूर्ति सुरक्षा समझौता (एसओएसए) होने पर खुशी जताई। राजनाथ सिंह की यात्रा के पहले दिन वाशिंगटन डीसी में हुए एसओएसए समझौते के बारे में कहा गया कि यह दोनों देशों के रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्रों को एक साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने संपर्क अधिकारियों की तैनाती के संबंध में भारत और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का भी स्वागत किया। भारत इस समझौते के तहत फ्लोरिडा में मुख्यालय विशेष संचालन कमान में पहला संपर्क अधिकारी तैनात करेगा।

दोनों मंत्रियों ने इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस को क्रियान्वित करने में हुई प्रगति को सराहा। अमेरिकी समकक्ष ने हिंद महासागर क्षेत्र में क्वाड भागीदारों के लिए मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस बढ़ाने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संयुक्त समुद्री बलों (सीएमएफ) में चल रही भारतीय भागीदारी का स्वागत किया और कहा कि भारत 2025 में सीएमएफ के संयुक्त टास्क फोर्स 150 मुख्यालय में भारतीय नौसेना कर्मियों को तैनात करेगा।

अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन ने दोनों देशों के बीच रक्षा स्टार्ट-अप, उद्योग, शिक्षा और सरकारों के बीच मजबूत नेटवर्क स्थापित करने, अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने में तेजी लाने और दोनों पक्षों की युद्ध-लड़ने की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सराहना की। पेंटागन में बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री में पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री और अमेरिकी रक्षा सचिव ने अगले भारत-अमेरिका 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय संवाद में फिर से मिलने की उम्मीद जताई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजनाथ सिंह ने पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ की द्वि
दोनों मंत्रियों ने भारत और अमेरिका के बीच आपूर्ति सुरक्षा समझौता (एसओएसए) होने पर खुशी जताई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News