Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

असम गैंगरेप मामलाः पुलिस हिरासत से भाग कर तालाब में कूदे मुख्य आरोपित की मौत

धींग में गुरुवार शाम ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही नाबालिग के साथ तीन आरोपितों ने कथित तौर पर बलात्कार कर घायल अवस्था में उसे एक तालाब के पास छोड़ कर फरार हो गए।

24 Aug 2024

असम गैंगरेप मामलाः पुलिस हिरासत से भाग कर तालाब में कूदे मुख्य आरोपित की मौत

नगांव/शोणितपुर (असम)। नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपित तफज्जुल इस्लाम की मौत हो गई। पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश में उसने तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पूरे राज्य में लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। इसके विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे।

धींग में गुरुवार शाम ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही नाबालिग के साथ तीन आरोपितों ने कथित तौर पर बलात्कार कर घायल अवस्था में उसे एक तालाब के पास छोड़ कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया और एक अन्य को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक घटना के मुख्य आरोपित तफज्जुल इस्लाम को पुलिस क्राइम सीन री-क्रिएट करने के लिए सुबह करीब साढ़े तीन बजे बरवेती ले गई। अपराध स्थल पर पहुंच कर उसने पुलिस हिरासत से फरार होने के लिए तलाब में छलांग लगा दी। हालांकि उसकी तलाश में अभियान चलाया गया लेकिन दो घंटे बाद उसकी लाश मिली।

आरोपित की मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि लोगों का अभिशाप उसकी मौत का कारण बना। पुलिस से भागने की कोशिश में वह खुद ही मारा गया।

उधर, जिला मुख्यालय तेजपुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपित मिराज अली पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक उसे पकड़ने गई पुलिस टीम को देख कर वह भागने लगा। उसे रोकने के लिए पुलिस ने गोली चलाई जो उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम गैंगरेप मामलाः पुलिस हिरासत से भाग कर तालाब में कूदे मुख
धींग में गुरुवार शाम ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही नाबालिग के साथ तीन आरोपितों ने कथित तौर पर बलात्कार कर घायल अवस्था में उसे एक तालाब के पास छोड़ कर फरार हो गए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News